8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर के आमेर में घायल टूरिस्ट गाइड की मौत, गुस्साए लोगों ने दुकानें बंद कराई; जानें क्यों हुआ था विवाद?

राजधानी जयपुर के आमेर में चाकूबाजी में घायल टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की SMS अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। गाड़ी किले तक ले जाने को लेकर जीप चालक आजम और मनीष में विवाद हुआ था। आजम और उसके साथी नाजिश ने चाकू से हमला किया था।
3 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Sep 08, 2026

tourist guide manish soni death

इनसेट में मनीष सोनी की तस्वीर और प्रदर्शन करते हुए लोग (पत्रिका फोटो)

Jaipur Tourist Guide Death: जयपुर में आमेर महल के पास मावठा क्षेत्र में सोमवार को हुई चाकूबाजी की वारदात में गंभीर रूप से घायल टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सवाई मानसिंह अस्पताल में दम तोड़ने की सूचना मिलते ही आमेर कस्बे में आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने आमेर कस्बे के बाजार पूरी तरह बंद करवा दिए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

किले तक गाड़ी ले जाने को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10 बजे मावठा के पास वाहनों की आवाजाही को लेकर विवाद की शुरुआत हुई थी। गाइड मनीष सोनी गाड़ियों को आमेर किले की ओर जाने से रोक रहा था। इसी बात को लेकर उसकी जीप चालक आजम से तीखी बहस और कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आजम और उसके साथी नाजिश ने मनीष पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में मनीष के पेट में गंभीर चोट आई, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

अस्पताल में तोड़ा दम, आमेर थाने पर जमावड़ा

घटना के तुरंत बाद घायल मनीष को गंभीर हालत में जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसके उपचार में जुटी थी। हालांकि, अत्यधिक खून बह जाने और अंदरूनी चोटों के कारण मंगलवार को उसकी मौत हो गई। मौत की खबर आमेर पहुंचते ही स्थानीय लोग, गाइड संगठन और व्यापारी सड़कों पर उतर आए। आक्रोशित लोगों ने आमेर थाने के बाहर एकत्र होकर नारेबाजी की और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की। जहमहल से रास्ता डायवर्ट किया गया है। मनीष की मौत के बाद पूरे आमेर एरिया में तनाव का माहौल बना हुआ है।

दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में

आमेर थानाधिकारी राजेंद्र गोदारा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जीप चालक आजम और उसके साथी नाजिश को हिरासत में ले लिया था। पुलिस दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है तथा वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद करने के प्रयास जारी हैं। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी आजम शातिर किस्म का बदमाश है और उसके खिलाफ पहले से भी आमेर थाने में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।

घटना के बाद से क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। वहीं, परिजनों और स्थानीय लोगों की मांग है कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए और आरोपियों को जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाई जाए।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग