8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान फीडर कैनाल को लेकर बड़ा अपडेट, भजनलाल सरकार के इस फैसले से 15 जिलों को होगा फायदा

Rajasthan Feeder Canal: राजस्थान फीडर पर करीब साढ़े 15 किलोमीटर तक रीलाइनिंग की जाएगी ताकि 3 से 4 हजार क्यूसेक पानी बढ़ाया जा सके। इसका लाभ राजस्थान के 15 जिलों में लाखों किसानों को मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 2 Nov 2024, 8:02 AM IST

Rajasthan Feeder Canal

Rajasthan News: जयपुर। राजस्थान फीडर कैनाल पर इस बार नहर बंदी कर रीलाइनिंग का काम होगा। इसके लिए अप्रेल और मई में नहर बंदी की जाएगी। राजस्थान फीडर पर करीब साढ़े 15 किलोमीटर तक रीलाइनिंग की जाएगी ताकि 3 से 4 हजार क्यूसेक पानी बढ़ाया जा सके। इसका लाभ राजस्थान के 15 जिलों में लाखों किसानों को मिलेगा।

नहरबंदी के लिए राजस्थान सरकार ने पंजाब सरकार को 136 करोड़ रुपए देने पर सहमति जताई है। साथ ही सरहिंद फीडर पर भी नहर बंदी कर रीलाइनिंग होगी। जल संसाधन विभाग की अनुसार दोनों ही फीडर से राजस्थान को पानी मिलता रहा है और रीलाइनिंग के बाद करीब 3 से 4 हजार क्यूसेक पानी ज्यादा मिलने की उम्मीद है।

27 किलोमीटर में रीलाइनिंग, 136 करोड़ स्वीकृत

राजस्थान फीडर पर साढ़े 15 किलोमीटर तक रीलाइनिंग होगी। सरहिंद फीडर पर करीब 12 किलोमीटर तक रीलाइनिंग की जाएगी। इससे राजस्थान के 15 जिलों के किसान को पानी मिलेगा। इससे राजस्थान फीडर की क्षमता 18500 क्यूसेक पानी हो जाएगी। अभी केवल 11 से 12 हजार क्यूसेक पानी दिया जा सकता है। राजस्थान फीडर के लिए 97.55 करोड़ रुपए और सरहिंद फीडर पर रीलाइनिंग के लिए 38.80 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

यह है स्थिति

राजस्थान फीडर कैनाल करीब 21 फीट गहरी है। जल संसाधन विभाग की मानें तो राजस्थान फीडर की कुल क्षमता 18500 क्यूसेक पानी है, जबकि वर्तमान में 11 से 12 हजार क्यूसेक पानी ही लिया जा सकता है। ऐसे में पानी की क्षमता लगातार घट रही है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान का पहला बस स्टैंड, जहां से एक साथ चलेंगी निजी-रोडवेज बसें, इसी महीने होगा शुरू

रीलाइनिंग होने से लाखों किसानों को पेयजल और सिंचाई के लिए अधिक पानी मिल सकेगा। सरकार ने किसानों की मांग पर पिछली बार नहरबंदी नहीं की थी,लेकिन इस बार नहरबंदी कर रीलाइनिंग कर 4 हजार क्यूसेक तक पानी बढ़ाने की कवायद होगी ताकि भविष्य में किसानों को समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

यह भी पढ़ें: जयपुर से चलने वाली ये ट्रेनें 2 महीने तक रद्द, यात्रा करने से पहले चेक करें लिस्ट