
राजस्थान के 80 लाख स्कूली बच्चों का पेपरलेस स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों के लिए “शाला स्वास्थ्य सर्वेक्षण” मोबाइल एप तैयार किया गया है। इसका शुभारंभ शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने किया। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने बताया कि सभी सरकारी विद्यालयों के बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
चिकित्सा और एसीएस हेल्थ और शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित 70 प्रश्नों की एक सूची तैयार की गई है। इसके बाद ‘शाला स्वास्थ्य परीक्षण मोबाइल एप्लिकेशन” विकसित किया गया है। इस एप का उपयोग कर ‘भीलवाड़ा मॉडल’ के अनुरूप ही सभी सरकारी विद्यालयों के बच्चों का सर्वेक्षण किया जाएगा।
इस प्रक्रिया में जो भी बच्चे स्वास्थ्य समस्याओं के साथ चिन्हित होंगे, उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों और उच्च स्तरीय चिकित्सालयों स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग की योजनाओं के तहत इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। यह सर्वेक्षण 12 अगस्त से 31 अगस्त 2024 के बीच पूरा किया जाएगा।
Updated on:
13 Aug 2024, 3:27 PM IST
Published on:
13 Aug 2024, 10:21 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.