उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने प्रेसवार्ता में इन्वेस्टमेंट समिट से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बड़ी कंपनियों से एमओयू किया जा रहा है, ताकि उनके प्रोजेक्ट धरातल पर उतरने से पहले ही उन्हें यहां संबंधित उद्योग के लिए कुशल श्रमिक मिल सके। इन कंपनियों में प्रदेश के युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसका उन्हें पारिश्रमिक भी मिलेगा।