27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहली बार समय पर मिलेंगी छात्राओं को साइकिलें

हर बार आधा सत्र बीतने के बाद मिलती थी साइकिलें, जून के अंतिम व जुलाई के प्रथम सप्ताह तक मिल जाएंगी साइकिल, कमेटी करेगी निरीक्षण, उसके बाद होगा वितरण शुरू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

MOHIT SHARMA

•

Updated: 22 Jun 2018, 10:51 AM IST

Bicycles to girls

Bicycles to girls

जयपुर। चुनावी साल में विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं का अच्छा लाभ मिलेगा। पूर्व के वर्षों में जो सरकारी योजनाएं साल के अंत तक पूरी नहीं होती थी, वे इस साल के शुरुआती दौर में ही पूरी होती दिख रही हैं। चाहे साइकिल वितरण हो या फिर ट्रांसपोर्ट वाउचर की राशि सभी योजनाएं जल्द ही पूरी होती दिख रही है। इस बार तो सत्र की शुरुआत में ही छात्राओं को साइकिलें देने की विभाग ने तैयारी कर ली है।

जल्द मिलेंगी साइकिलें
राजकीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं में अध्ययनरत प्रत्येक बालिका को साइकिल दी जाती है, लेकिन पिछले वर्षों पर नजर डाले तो ये साइकिलें कभी समय पर मिली ही नहीं। पिछली बार भी साइकिलें छात्राओं को नवम्बर में मिली। चुनावी साल होने की वजह से इस बार साइकिलें अभी आ गई हैं और तैयार हो रही हैं। जयपुर जिले के करीब 13 सेंटर पर साइकिलें तैयार हो रही हैं। कई सेंटर्स पर साइकिलें तैयार भी हो चुकी हैं, बस उनका भौतिक सत्यापन होना बाकी है। भौतिक सत्यापन दल में नोडल अधिकारी, आईटीआई का एक अधिकारी और अकाउन्टस आॅफिसर होंगे, जो साइकिलों की जांच करेंगे। भौतिक सत्यापन होते ही संभवतया जून के अंतिम सप्ताह या फिर जुलाई के प्रथम सप्ताह में ही साइकिलें छात्राओं को मिल जाएंगी।
जयपुर जिला शिक्षा अधिकारी प्रथम के परिक्षेत्र में आने वाले स्कूलों में 12 हजार 446 और जयपुर द्वितीय में 11 हजार 500 साइकिलों का वितरण किया जाएगा। अधिकांश साइकिलें तैयार हो गई हैं, बस उन्हें अब बंटने का इंतजार है।

अन्य तरीकों से भी रिझा रहे
विद्यार्थियों को सरकार अन्य तरीकों से भी रिझा रही है। छात्रवृत्ति के चयनित विद्यार्थियों को अब मुख्यमंत्री की ओर से बधाई संदेश और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। इसके लिए विद्यार्थियों का डेटाबेस तैयार किया जा रहा है।

जल्द होंगी वितरित
साइकिलें आ गई हैं, जल्द ही इनका वितरण किया जाएगा। अभी टीम द्वारा इनका भौतिक सत्यापन कराया जाना है।
महेश चंद गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी, मा.शि.जयपुर