
राजधानी के ग्रेटर और हैरिटेज नगर निगम को एक किए जाने के राज्य सरकार के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। बुधवार को सांगानेर विधानसभा में जयपुर जिला अध्यक्ष आर आर तिवाड़ी और नगर निगम ग्रेटर नेता प्रतिपक्ष राजीव चौधरी ने ग्रेटर निगम पार्षदों के साथ बैठक की।
सभी पार्षदों ने एक स्वर में कहा कि राजस्थान सरकार के इस फैसले का विरोध किया जाएगा। सरकार यदि नहीं मानती है और दोनों निगम को एक करती है तो स्वायत शासन विभाग (डीएलबी) का घेराव किया जाएगा।
पार्षदों ने कहा कि छोटे वार्ड होने से विकास कार्य सही से होते हैं। बैठक में नेता प्रतिपक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि ग्रेटर नगर निगम के अधिकारी कांग्रेस पार्षदों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं।
Published on:
04 Jul 2024 11:19 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
