
जयपुर। परिवार के साथ होली मनाने की चाहत परदेसियों की जेब पर भारी पड़ रही है। इस चाहत का फायदा उठाने के लिए एयरलाइंस कंपनियां हवाई किराए में मनमानी बढ़ोतरी कर रही हैं। परदेसियों को 20 से 25 मार्च के बीच जयपुर आने-जाने के लिए सामान्य की तुलना में चार गुना तक किराया चुकाना पड़ रहा है।
एयरलाइन प्रतिनिधि के अनुसार जयपुर से पटना के बीच का सफर सबसे महंगा है। सामान्य दिनों में जहां जयपुर से पटना का किराया 6089 से 6214 रुपए रहता है, वहीं यह 22 से 25 मार्च के बीच 17 हजार 178 रुपए तक पहुंच गया है, जबकि 22 मार्च को पटना से जयपुर आने का किराया 26 हजार तक पहुंच गया है। इसी प्रकार जयपुर से देहरादून का किराया भी 4561 से बढ़कर 16 हजार 945 रुपए तक पहुंच गया है। देहरादून से जयपुर आने का किराया 18 हजार पार हो गया है।
22 मार्च का जयपुर से उदयपुर का किराया भी 12 हजार तक पहुंच गया है। जयपुर से कोलकाता, बेंगलूरू, चेन्नई, भोपाल समेत कई शहरों से आवाजाही के दौरान भी तीन से चार गुना तक किराया लिया जा रहा है। हालांकि जयपुर से मुंबई, दिल्ली, पुणे समेत कई हवाई रूट पर किराए में ज्यादा वृद्धि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि गत वर्ष की तुलना में इस बार होली पर किराया ज्यादा बढ़ा है।
-भोपाल के लिए 10 से 21 हजार तक
-देहरादून के लिए 15 हजार तक
-कोलकाता के लिए 10 से 15 हजार तक
-बेंगलूरु के लिए 7 से 10 हजार
-चंडीगढ़ के लिए 10 से 23 हजार तक
-जम्मू के लिए 11 से 25 हजार तक
-उदयपुर के लिए 4 से 12 हजार तक
इधर, जयपुर आवाजाही करने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग 100 पार चल रही है। कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति हो गई। ऐसे में लोगों को काफी मुश्किल हो रही है। इससे निजात दिलवाने के लिए रेलवे होली स्पेशल ट्रेनें भी संचालित कर रहा है। हाल ही रेलवे ने 15 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। जिसमें दोराई(अजमेर) से टनकपुर, भगत की कोठी से बांद्रा टर्मिनस, उदयपुर से कटरा समेत कई ट्रेन शामिल हैं।
Published on:
18 Mar 2024 11:07 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
