30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी का निधन, राज्यसभा सांसद चुने जाने से पहले रोडवेज बस में ही करते थे सफर, जानें खास बातें

Madan lal Saini Death : Madan lal Saini Passes Away : राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी के दिल्ली में अचानक निधन की दुखद खबर है कई दिनों से बीमार चल रहे 75 साल के मदन लाल सैनी ने दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। यहां जानें मदन लाल सैनी ( Madan Lal Saini Biograhphy in Hindi ) की खास बातें...

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Jun 24, 2019

BJP state president Madanlal Saini says, who will be central minister

bjp

जयपुर।

राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ( Rajasthan State President Madan Lal Saini Passes Away ) के दिल्ली में अचानक निधन की दुखद खबर है। कई दिनों से बीमार चल रहे 76 साल के मदन लाल सैनी ने दिल्ली एम्स ( delhi aiims ) में अंतिम सांस ली। मदन लाल सैनी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और सैनी के फेफड़ों में इंफेक्शन की शिकायत सामने आई थी। जिसके बाद से ही उनका स्वास्थ खराब चल रहा था।

Madan Lal Saini का नाम सबसे ज्यादा उस समय चर्चा में आया जब उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ( rajasthan BJP president ) की कमान संभाली। राजस्थान भाजपा में लम्बे समय से प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति पर चल रही खींचतान पर मदन लाल सैनी की नियुक्ति ने विराम लगाया।

READ :- राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी का निधन, राजस्थान में शोक की लहर

सीकर में पुरोहितजी की ढाणी निवासी मदन लाल सैनी को मार्च 2018 में राजस्थान से भाजपा ने राज्यसभा सदस्य बनाया था। भाजपा संगठन व आरएसएस में लंबे समय सक्रिय मदन लाल सैनी का नाम प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर चुने गए।

मदन लाल सैनी का राजनीतिक सफर ( Madan Lal Saini Biography )

- मदनलाल सैनी का जन्म 13 जुलाई 1943 को हुआ था। शुरू से ही राजनीति में सक्रिय रहे मदन लाल सैनी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत आरएसएस से की थी।

- 1952 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक से जुड़े थे। बाद में लगातार संघ के विभिन्न संगठनों में सक्रिय रहे। एबीवीपी के प्रदेश मंत्री भी रहे हैं।

- वर्ष 1975 तक वकालत के पेशे से जुडऩे के बाद आपातकाल में जेल में भी रहे। संघ की ओर से सैनी ने भारतीय मजदूर संघ में प्रदेश महामंत्री व अखिल भारतीय कृषि मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व निभाया।

- 1990 में झुंझुनूं के उदयपुरवाटी विधानसभा से विधायक रहे तथा 1991 व 1996 में लोकसभा में भाजपा के झुंझुनूं से प्रत्याशी रहे।

- भाजपा में प्रदेश महामंत्री व अनुशासन समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। वर्तमान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के प्रदेश प्रभारी भी हैं।

संबंधित खबरें

- 2018 में मदन लाल सैनी को राजस्थान से भाजपा ने राज्यसभा सदस्य चुने गए

- जून 2018 में सैनी को पूरे राजस्थान की कमान सौंप दी गई उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया

मदन लाल सैनी का पारिवारिक जीवन ( Madan lal Saini Personal Life Story )

मदन लाल सैनी छह भाइयों में सबसे बड़े थे। सैनी का बेटा मनोज जयपुर हाईकोर्ट में वकालत करता है। छह बेटियां हैं। राज्यसभा सदस्य बनने से पहले वे अधिकतर सफर रोडवेज बस में ही करते थे।

मदन लाल सैनी के निधन पर PM मोदी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट समेत कई दिग्गज नेताओं ने Tweet के जरिए शोक व्यक्त किया।

Story Loader