23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में 20-21 मार्च को जन्म, मृत्यु और विवाह पंजीयन का काम रहेगा ठप, सेवाएं रहेंगी बाधित, जानें कारण

Marriage Registration : पहचान पोर्टल पर 20-21 मार्च को नहीं होगा कोई पंजीयन, प्रमाण पत्र भी नहीं मिलेंगे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Updated: 18 Mar 2025, 10:45 PM IST

Birth Certificate Rules

जयपुर। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव विनेश सिंघवी ने बताया कि आमजन की सुविधा के लिए राज्य में जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन का कार्य ऑनलाईन वेबपोर्टल 'पहचान' के माध्यम से सरलता व सुगमता से सम्पादित किया जा रहा है एवं कम्प्यूट्रीकृत और ई-साईन युक्त जन्म, मृत्यु एवं विवाह प्रमाण पत्र जारी किये जा रहे है।

यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म ! राजस्थान में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 53,749 पदों पर होगी भर्ती, 21 मार्च से शुरू होंगे आवेदन

उन्होंने बताया कि वर्तमान में 'पहचान' पोर्टल पर जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से संबंधित लगभग 3.50 करोड़ डाटा संग्रहीत हो चुका है और भविष्य में यह डाटा ओर अधिक बढ़ेगा। इस स्थिति के मध्यनजर पहचान पोर्टल को भामाशाह स्टेट डाटा सेंटर (BSDC) पर माइग्रेशन किया जा रहा है ताकि पंजीयन का कार्य सुचारू रूप से सम्पादित होता रहे। उक्त कार्य की क्रियान्विति के लिए दिनांक 20.03.2025 एवं 21.03.2025 (दो दिवस) को पहचान पोर्टल से जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से संबंधित समस्त कार्य बंद रहेंगे एवं प्रमाण पत्र जारी नहीं किये जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें: पटवारी परीक्षा : काउंट डाउन शुरू, आवेदन में बचे मात्र 5 दिन, अब तक आए 3.23 लाख से अधिक आवेदन, जल्द करें आवेदन