25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीसलपुर बांध: लबालब होने की खुशियों पर अब लग गया ग्रहण

पानी की आवक रोजाना 10 सेंटीमीटर भी आता है तो भी 22 से तीस दिन लग जाएंगे। इतने दिनों में तो मानसून ही चला जाएगा। राजस्थान में सामान्य तौर पर मानसून 15 सितम्बर तक रहता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Updated: 19 Aug 2024, 10:08 AM IST

Bisalpur Dam

जयपुर। त्रिवेणी नदी में पानी का बहाव लगातार कम होने से बीसलपुर बांध के भरने की उम्मीदों पर अब ग्रहण लगता नजर आ रहा है। नदी में पानी का बहाव हर घंटे कम हो रहा है। तीन-चार दिन पहले तक जहां नदी तीन मीटर के बहाव से बह रही थी, वहीं वह अब घटकर मात्र 2.60 मीटर पर आ गई है। आस-पास के इलाकों में बारिश नहीं होने से त्रिवेणी नदी के बहाव में अभी और कमी आएगी। ऐसे में बीसलपुर बांध के गेट खोलने की तैयारियां अब धीमी पड़ गई हैं।

रोजाना घट रही पानी की आवक
बीसलपुर बांध में जहां पहले 24 घंटे में 20 से 24 सेंटीमीटर तक पानी की आवक जारी थी, वहीं वह घटकर मात्र सात सेंटीमीटर पर ही रह गई है। बारिश नहीं होने से यह आंकड़ा भी आने वाले दिनों में और घट जाएगा। सोमवार सुबह छह बजे तक की बात की जाए तो बीसलपुर में 313.28 आरआरएल मीटर गेट दर्ज किया गया है।

यह भी पढें :बीसलपुर बांध: सायरन बजाने और गेट खोलने की तैयारियां अब तेज

वर्तमान आवक रही तो लग जाएंगे 22 से 30 दिन
बांध की भराव क्षमता 313.50 आरएल मीटर है। अब तक बांध में पानी 313.28 आरएल मीटर तक आया है। ऐसे में बांध अब भी 2.22 आरएल मीटर गेज तक पानी चाहिए। पानी की वर्तमान आवक 7 सेंटीमीटर की रफ्तार से आ रहा है। पानी की आवक रोजाना 10 सेंटीमीटर भी आता है तो भी 22 से तीस दिन लग जाएंगे। इतने दिनों में तो मानसून ही चला जाएगा। राजस्थान में सामान्य तौर पर मानसून 15 सितम्बर तक रहता है।

यह भी पढें :बीसलपुर बांध: मानसून पड़ा कमजोर, अब बांध के भरने के फिफ्टी-फिफ्टी चांस !

पिछले पांच दिन में इस रफ्तार से भरा बांध
15 अगस्त: सुबह छह बजे तक गेज-312.73 आरएल मीटर
16 अगस्त: सुबह छह बजे तक गेज -312.93 आरएल मीटर
17 अगस्त: सुबह छह बजे तक गेज-313.09 आरएल मीटर
18 अगस्त: सुबह छह बजे तक गेज-313.21 आरएल मीटर
19 अगस्त: सुबह छह बजे तक गेज-313.28 आरएल मीटर
बांध की भराव क्षमता-315.50 आरएल मीटर

यह भी पढें : बीसलपुर बांध: जिस रफ्तार से बांध में पानी आ रहा है, ऐसे में भरने में अभी लगेंगे इतने दिन

यह भी पढें : Good News : बहुत जल्द आने वाली है खुशखबरी: 20 साल में 7 वीं बार छलकने को बेताब हो रहा राजस्थान का यह प्रमुख बांध

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग