5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा :: टिकट दावेदार को खुद ही बताने होंगे अन्य तीन मजबूत दावेदारों के नाम

— निकाय चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा ने जारी किया आवेदन फार्म  
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Jain

Mar 18, 2020

भाजपा ::  टिकट दावेदार को खुद ही बताने होंगे अन्य तीन मजबूत दावेदारों के नाम

भाजपा :: टिकट दावेदार को खुद ही बताने होंगे अन्य तीन मजबूत दावेदारों के नाम

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की छह नवगठित निकायों में पार्षद प्रत्याशियों के लिए आवेदन फार्म जारी कर दिया है। जिसमें दावेदार से संबंधित सभी तरह की जानकारियां मांगी गई है। रोचक बात यह है कि इस बार टिकट चाहने वाले दावेदार से ही उसके अलावा तीन अन्य कार्यकर्ताओं के नाम भी प्रत्याशी के तौर पर वरीयता क्रम में मांगे गए हैं। आवेदन पत्र के 21 नंबर बिंदू पर दिए गए इस कॉलम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासी चर्चा बनी हुई है। माना जा रहा है कि इस बिंदू का उदृदेश्य टिकट चाह रहे दावेदार की जमीनी मजबूती की पहचान करना है। साथ ही इससे ऐसे दावेदार भी चिन्हित हो सकेंगे, जिनके अधिक दावेदारों ने नाम सुझाए हैं। दावेदार को यह भी लिखकर देना होगा कि उसकी जगह किसी दूसरे को प्रत्याशी बनाए जाने पर वह उसे विजयी बनाने में इमानदारी से सहयोग करेगा। ये चुनाव जयपुर हैरिटेज और जयपुर ग्रेटर सहित अजमेर और जोधपुर की दो—दो नगर निगमों में होने हैं।

जिसमें दावेदार को उसकी ओर से बनाए गए 50 सक्रिया सदस्यों की सूची भी संलग्न करनी होगी। उसके उपर चल रहे आपारधिक या अन्य मामलों की जानकारी भी देनी होगी।

अन्य आवेदन फार्म भी चर्चा में

भाजपा ने जहां प्रदेश के छह निकायों के लिए आवेदन फार्म जारी किया है। वहीं पार्टी में विधानसभा स्तर पर स्थानीय नेताओं की ओर से जारी किए गए आवेदन पत्र भी चर्चा में है। इनमें दावेदार की पारिवारिक पृष्ठभूमि की जानकारियां भी मांगी गई है। हालांकि इनमें कहीं भी किसी विधानसभा क्षेत्र का जिक्र नहीं किया गया है।