
जयपुर। भाजपा की रायशुमारी में दो घटनाक्रम चर्चा में रहा। एक तरफ जहां महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष Suman Sharma ने चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ की चिंता बढ़ा दी, वहीं मुख्यमंत्री ने महापौर Ashok Lahoti की। रायशुमारी के बाद टिकट का पिटारा 30 अक्टूबर के बाद और दीपावली से पहले खुलेगा। लेकिन अब दो चरणों की रायशुमारी में टिकट के लिए दावेदारों में बैचेनी शुरू हो गई है।
सीएम ने लाहोटी से पूछा— सिविल लाइंस से क्यों नहीं..
सांगानेर विधानसभा की रायशुमारी में महापौर Ashok Lahoti ने टिकिट की दावेदारी जताई तो मुख्यमंत्री ने कहा— सांगानेर ही क्यों, सिविल लाइन्स क्यों नहीं। लाहोटी ने सिविल लाइन्स से इनकार कर दिया। इससे एकबारगी तो लाहोटी की चिंता भी बढ़ गई। इस बीच सीएम ने जातिगत परिचय देने पर कटाक्ष किया। यहां ब्राहृण दावेदारी ज्यादा थे और ज्यादातर ने जाति के साथ ही अन्य विवरण भी देना शुरू कर दिया।
सुमन शर्मा ने यूं बढ़ाई सराफ की चिंता...
अब तक सांगानेर से दावेदार रहीं सुमन शर्मा एकाएक कालीचरण सराफ के पास आईं और कहा कि मालवीय नगर से कई लोग दावेदारी जता रहे हैं, इसलिए मैं भी जा रही हूं। इसके बाद शर्मा का भी नाम सामने आ गया। इस स्थिति से सराफ चिंतित दिखे।
रायशुमारी पूरी, दावेदारों में बैचेनी (Rajasthan Election 2018)
दावेदारों और पार्टी कार्याकर्ताओं में सोमवार को रायशुमारी के बाद यही चर्चा होती रही कि अब देखना है कि किस दावेदार की दिवाली मनेगी ओर किसकी नहीं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि दावेदारी में 200 सीटों पर 11 हजार दावेदार नेताओं ने टिकट के लिए अपना दम दिखाया है। दावेदारों के तीन तीन नाम के पैनलों पर चर्चा के बाद इन पैनल को 30 अक्टूबर को 15 सदस्यीय कोर कमेटी को सौंपा जाएगा और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देशानुसार दीपावली पहले प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। भाजपा सूत्रों की माने तो टिकट के दावेदारों ने अपनी दावेदारी तो जता दी है लेकिन संघ, पार्टी का माइक्रो प्लान भी दावेदारों की स्थानीय पकड को भी देख रहा है कि वास्तव में दावेदार अपने क्षेत्र में मजबूत स्थिति में हैं। क्योंकि पार्टी का मानना है कि अंतिम समय तक किसी का भी टिकट कट भी सकता है और किसी के नाम पर अंतिम समय मोहर भी लग सकती है।
Published on:
23 Oct 2018, 11:56 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.