6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गौरव यात्रा में पथराव के बाद फूटा राठौड़ का गुस्सा, कहा – “जनता जान चुकी है कांग्रेस का षड्यंत्र”, राजस्थान से भी कर देगी कांग्रेस को मुक्त

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Aug 26, 2018

जयपुर ।

राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायतराज मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने जोधपुर जिले के पीपाड़ में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा में व्यवधान पहुंचाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में ऐसा कृत्य पहले कभी नहीं हुआ।

रविवार को बातचीत में राठौड़ ने कहा कि राजस्थान गौरव यात्रा की मेवाड़ में ऐतिहासिक सफलता के बाद जोधपुर संभाग में मिल रहे अपार जन-समर्थन से कांग्रेस नेताओं में खलबली मच गई हैं, जिससे कांग्रेसी नेता यात्रा के सामने भोंडा प्रदर्शन कर यात्रा को बाधित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान गौरव यात्रा जनसमर्थन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश से अब जनयात्रा में तब्दील हो चुकी हैं। कांग्रेस के नेताओं को गौरव यात्रा की सफलता पच नहीं रही हैं।


राजपूत भाजपा के साथ

उन्होंने कहा कि राजपूत समाज के साथ विभिन्न समाज भाजपा में आस्था रखते हैं, समाजों के भाजपा को समर्थन से कांग्रेस नेता बौखला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रदेश में समाजों को बांटने की राजनीति का पुराना इतिहास रहा हैं, जबकि भाजपा ने छत्तीस कौमों के विकास पर ध्यान दिया हैं।


टुकड़ों में बंटी कांग्रेस

राठौड़ ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि टुकडों में बंटी कांग्रेस के नेता लोक दिखावे के लिए गलबहियां भर रहे हैं। चित्तौडग़ढ़ में पूरे संभाग की 25-30 हजार लोगों की सभा कर झूठी शान दिखा रही है, जबकि संभाग में भाजपा ने ऐतिहासिक सभा और रैली की थी। परदे के पीछे से कांग्रेस यात्रा को बाधित करने का कुत्सित प्रयास कर रही है, वहां पर पूर्व मुख्यमंत्री के जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इससे साफ है कि यह कृत्य कौन करवा रहा हैं।


नारी शक्ति का अनादर

राठौड़ ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता संस्कारवान है, एकमुखी है नहीं तो ईंट का जवाब पत्थर से देना जानते हैं। राजस्थान की संस्कृति महिलाओं के सम्मान करने की रही है। कांग्रेस ने यात्रा में व्यवधान डाल महिलाओं को अपमान किया है। कांग्रेस की षड्यंत्रकारी चाल जनता जान चुकी है और जनता राजस्थान से भी कांग्रेस को मुक्त कर देगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग