6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजपा से भाजपा में आईं गीता वर्मा भारत वाहिनी से लड़ेंगी चुनाव

घनश्माम तिवाड़ी ने वाहिनी को दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत
less than 1 minute read
Google source verification
geeta verma

geeta verma

जयपुर। दौसा जिले की सिकराय विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान भाजपा विधायक गीता वर्मा ने रविवार को भारत वाहिनी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। राजपा से भाजपा में आई विधायक वर्मा को भाजपा से टिकट नहीं मिला। अब वे सिकराय विधानसभा क्षेत्र से भारत वाहिनी पार्टी से चुनाव लड़ेंगी।
भारत वाहिनी पार्टी के श्याम नगर स्थित प्रदेश कार्यालय मातृमंदिर में प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी ने गीता वर्मा को वाहिनी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। बाद में उन्हें वाहिनी का सिंबल भी दिया गया। गीता वर्मा दौसा की सिकराय विधानसभा क्षेत्र से ही वाहिनी की टिकट पर मैदान में उतरेंगी। वे सोमवार को वाहिनी कार्यकर्ताओं के साथ पर्चा भरने पहुंचेंगी। वहीं अलवर-दौसा संभाग प्रभारी निर्मल तिवाड़ी भी अलवर की थानागाजी विधानसभा क्षेत्र से वाहिनी के प्रत्याशी होंगे। निर्मल तिवाड़ी पूर्व में भाजपा से जिला परिषद सदस्य व चार से पांच बार मंडल अध्यक्ष रहे हैं। भारत वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी ने कहा है कि भाजपा से लोगों का मोहभंग हो चुका है। विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार की विदाई तय है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग