स्पीकर वासुदेव देवनानी से मंगलवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में प्रतिपक्षी सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने कंवरलाल मीणा की सदस्यता समाप्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा, रफीक खान, हरिमोहन शर्मा, राजेन्द्र पारीक सहित अन्य विधायक शामिल थे।