6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
बेटों को टिकट दिलाने पहुंचे विधायक
Play video

बेटों को टिकट दिलाने पहुंचे विधायक

wwwpatrika.com
Google source verification

बेटों को टिकट दिलाने पहुंचे विधायक

-भाजपा ने की 35 सीटों पर रायशुमारी

-सुंदरलाल और जसवंत यादव ने मांगा बेटों के लिए टिकट

-उम्मीदवारों की पहली सूची नवंबर के पहले सप्ताह में

-रायशुमारी में विरोध,


जयपुर। परिवारवाद का विरोध करने वाली भाजपा के विधायक अब अपने परिवारजनों को टिकट देने की पैरवी कर रहे हैं। आमेर में चल रही रायशुमारी के दूसरे दिन रविवार को वरिष्ठ विधायक काका सुंदरलाल और जसवंत यादव अपने बेटे को टिकट देने की पैरवी करते नजर आए। यही नहीं दोनों ने दावा किया कि उनके बेटे जीत के प्रबल दावेदार हैं। हालांकि वयोवृद्ध विधायक काका सुंदरलाल और उनके बेटे को टिकट देने का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। उधर भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने संकेत दिए हैं कि नवंबर के पहले सप्ताह में भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची आएगी।

—जयपुर की 19 सीटों समेत 27 सीटों पर रायशुमारी आज

-रायशुमारी के दूसरे दिन भीलवाड़ा की 7, नागौर शहर की 5, नागौर देहात की 5, झुंझुनूं की 7 और अलवर शहर की 11 विधानसभा सीटों के लिए रायशुमारी की गई।

-सोमवार को जयपुर शहर की 9, जयपुर देहात की 10 और सीकर की 8 विधानसभा सीटों को लेकर रायशुमारी की जाएगी।

—अब भाजपा की 50 साल के राज की बारी : राजे

रायशुमारी में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। राजे ने कहा कि भाजपा जो भी कार्य करती है, वह कार्यकर्ताओं की सहमति से ही करती है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रिमोट गांधी परिवार के चार लोगों के हाथ में है, जबकि भाजपा का रिमोट उसके कार्यकर्ताओं के हाथ में है। राजे ने कहा कि 11 दिसंबर को जब पेटियां खुलेगी तब आप सब लोगों को मजा आएगा। ईवीएम में से कमल ही कमल निकलेगा। मुख्यमंत्री बोली की परसेप्शन ऐसी चीज होती है जो बदला भी जा सकता है। एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा की परिपाटी भी कार्यकर्ता बदलेंगे। कांग्रेस का 50 साल का राज खत्म हुआ। अब बीजेपी के 50 साल के राज की है बारी है। राहुल गांधी जितनी जगह जाएंगे उतनी ही भाजपा की जीत पुख्ता होती जाएगी।
—प्रवेश को लेकर गर्मागर्मी

कार्यक्रम स्थल पर एंट्री को लेकर माथापच्ची भी हुई। झुंझुनूं के कुछ कार्यकर्ताओं की एंट्री गेट पर खड़े कार्यकर्ताओं से बहस हुई। आपस में कार्यकर्ता गुत्थमगुत्था भी हुए। मौके पर शोर शराबा भी हुई। हालांकि बाद में मौके पर मौजूद बड़े नेताओं ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया।
—ये रहे उपस्थित

रायशुमारी में प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी वी. सतीश, प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री सी.आर. चौधरी, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़, सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, प्रदेश प्रवक्ता सतीश पूनियां उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़