6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
डगवाड़ा में विधायक कल्याण सिंह चौहान के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, सीएम राजे भी पहुंची
Play video

डगवाड़ा में विधायक कल्याण सिंह चौहान के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, सीएम राजे भी पहुंची

डगवाड़ा में नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह चौहान काे श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। बड़ी संख्या में लोग दूर-दूर से उन्ह

Google source verification

राजसमंद। गांव डगवाड़ा में नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह चौहान काे श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा। बड़ी संख्या में लोग दूर-दूर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। चौहान के राजनीतिक गुरु बालयोगी संतोषनाथ और समधन मसूद विधायक सुशीला पलाड़ा भी डगवाड़ा पहुंचीं और विधायक को श्रद्धांजलि दी। नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह चौहान के उदयपुर के एक निजी अस्पताल में निधन के बाद उनका शव कोठारिया के पास डगवाड़ा स्थित उनके गांव में लाया गया था। सीएम राजे भी सिंह काे श्रद्धांजलि देने पहुंची।

 

लम्बी बीमारी के बाद नाथद्वारा विधायक कल्याणसिंह का निधन, पैतृक गांव डगवाड़ा में हुआ अंतिम संस्कार

 

मंत्रियों में गुलाबचंद कटारिया, उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी, राजेन्द्र राठौड़, राजस्थान मगरा विकास बोर्ड के अध्यक्ष हरिसिंह रावत, सांसद हरिओमसिंह राठौड़ एवं सी पी जोशी, पूर्व विधानसभाध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, पुलिस महानिरीक्षक आनंद श्रीवास्तव, जिला कलेक्टर पी सी बेरवाल,जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा, जिलाप्रमुख प्रवेशकुमार सालवी, सभापति सुरेश पालीवाल, कुम्भलगढ़ विधायक एवम पूर्व मंत्री सुरेन्द्रसिंह राठौड़ ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

 

विशिष्टजनों सहित संतों-महंतों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, समाज जनों और बड़ी संख्या में लोगों ने कल्याण सिंह के पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की। राजस्थान विधानसभाध्यक्ष कैलाश मेघवाल और मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने भी पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रंद्धांजलि अर्पित की। अन्तिम यात्रा में सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा।

 

ये खबरें भी पढें

अब भाजपा के इस दिग्गज नेता के निधन से बिगड़ेगा सियासी गणित, जानिए राजस्थान में किस तरह बदला समीकरण

 

विधायक कल्याण सिंह के निधन से शाेक की लहर, सीएम राजे सहित बड़े नेताआें ने जताया शाेक

 

कल्याण सिंह का निधन, उपचुनाव की संभावना कम, अंतिम निर्णय लेगा चुनाव आयोग