5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर होगी विशेष चर्चा

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Amit Shah

अमित शाह

जयपुर/नई दिल्ली। भाजपा की 8 और 9 सितंबर को हो रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष तौर पर चर्चा होगी। केंद्रीय नेतृत्व सत्ता विरोधी लहर को रोकने के लिए राज्य की तैयारियों के बारे में जानकारी मांगेगा। वहीं अपनी रणनीति का भी खुलासा करेगा।

मारवाड़ में नहीं आएगी भाजपा की एक भी सीट, जनता देगी करारा जवाब- सचिन पायलट

साल 2019 की तैयारियों के क्रम में पार्टी नहीं चाहती कि किसी राज्य में सत्ता विरोध की लहर दिखे। भाजपा की ओर से भले ही मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर वसुंधरा का नाम होगा। लेकिन पूरी रणनीति पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के हाथ में होगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राज्य की ओर से तैयार किए गए फार्मूले और केंद्रीय नेतृत्व के फार्मूले के बाद इस पर सहमति तैयार की जाएगी।

सीएम राजे ने दिया तोहफा, अब शिक्षक करेंगे विदेश यात्रा

सीटों को दी ग्रेड
पार्टी ने ए, बी व सी ग्रेड सीटों की रणनीति बनाई है। ए ग्रेड में 67 सीटें हैं जिस पर दो या अधिक बार पार्टी चुनाव जीतती रही है। बी ग्रेड की 65 सीटें हैं, जिसे पार्टी ए ग्रेड में लाने की रणनीति बना रही है। बाकी को सी श्रेणी दी गई है, जिन्हें बी में बदलकर मिशन 180 को पूरा करेगी।

राजस्थान का रण: पहली बार मिला ताज, पर छाप नहीं छोड़ पाए