6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तो क्या अमित शाह का नागौर दौरा भाजपा के लिए साबित होगा पावर बूस्टर…!

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Nidhi Mishra

Sep 17, 2018

BJP national president Amit Shah Nagaur visit, assembly election 2018

BJP national president Amit Shah Nagaur visit, assembly election 2018

नागौर। राजनीति की प्रयोगशाला कहे जाने वाले नागौर में मंगलवार को भाजपा के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह आ रहे हैं। भाजपा के चाणक्य के दौरे के बाद नागौर की चुनावी चौसर और भी रोचक होगी। इसका आभास स्थानीय नेताओं को अभी से है। चाहे भाजपा हो या कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के नेता भाजपा के चाणक्य का नागौर को लेकर क्या प्रयोग रहेगा, उस पर नजरें हैं। वहीं अमित शाह के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह साफ देखा जा रहा है तो दूसरी तरफ कांग्रेस भी इस पर नजरें बनाए हुए हैं।


भाजपा के लिए यह दौरा पावर बूस्टर साबित हो सकता है। शांत, सुस्त बैठे कार्यकर्ताओं को अमित शाह के दौरे से ताकत मिलने की उम्मीद है। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रामचंद्र उत्ता ने कहा कि हमें ताकत मिलेगी, अमित शाह के दौरे सेे और पार्टी जिले में और मजबूूत होगी। इस दौरे के बाद हमारा प्रयास होगा कि हम सभी दस सीटों पर काबिज हो। जिलाध्यक्ष की बातों से लग रहा है कि बीजेपी उत्साह में हैं, लेकिन कहीं कोई रंंग में भंग नहीं डाल दे, इसके लिए भी तैयारियां की जा रही हैं।


कहीं कोई किसी प्रकार का विरोध वगैरह नहीं हो या सभा में गड़बड़ नहीं हो, इसके लिए बाकायदा संगठन ने भी प्लानिंग की है। निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल की चेतावनी के बाद सजगता बरती जा रही है। अमित शाह के दौरे को लेकर पूर्व जिला महामंत्री जगबीर छाबा ने कहा कि सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए जो योजनाएं चलाई उनसे किसान खुश हैं और आमदनी दुगुनी करने के प्रयास की भी किसान सराहना कर रहे हैं। इस किसान सम्मेलन के बाद किसानों का पार्टी से जुड़ाव और बढ़ेगा।

वहीं शक्ति केंद्र संयोजक अनोपाराम बिश्नोई ने कहा कि वे बहुत उत्साहित है। तैयारियां ऐसे कि जा रही हैं जैसे कोई त्यौहार मनाने जा रहे हों। हमें पार्टी अध्यक्ष के दौरे से और मजबूती मिलेगी। कुल मिलाकर कहा जाए तो अमित शाह के दौरे को लेकर नागौर में भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं और उम्मीद यह है कि अमित शाह के दौरे से पार्टी को और ताकत मिलेगी।


यह होगा अमित शाह का कार्यक्रम
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे की तैयारियां को अंतिम रुप दे रहे हैं। अमित शाह कल सुबह 10.30 बजे नागौर हवाई पट्टी पहुंचेगे। हवाई पट्टी से अमित शाह स्टेडियम पहुंचेंगे और स्टेडियम में शक्ति केंद्र संयोजकों को सम्बोधित करेंगे। स्टेडियम में एक से सवा घंटे का कार्यक्रम है। स्टेडियम से रवाना होकर 12 बजे पशु प्रदर्शनी स्थल पहुंचेंगे और किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। पशु प्रदर्शनी में भी एक घंटे का कार्यक्रम है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग