
Rajasthan Assembly Election 2023 भाजपा ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने से पहले ही अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर सभी को चौंका दिया। राजस्थान के लिए अभी भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की गई है। राजस्थान में भाजपा कब अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। इसका हर किसी को इंतजार है।
भाजपा ने क्यों किया यह प्रयोग
पार्टी ने छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh BJP Candidates List ) के लिए 21 उम्मीदवार और मध्यप्रदेश ( MP BJP Candidate List ) के लिए 39 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। कहा जा रहा है कि पार्टी ने यह नया प्रयोग इसलिए किया है ताकि कमजोर सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों को संपर्क और प्रचार करने का ज्यादा समय मिल सके। राजस्थान में भी भाजपा कमजोर सीटों पर जल्द उम्मीदवार घोषित कर सकती है, जिससे उम्मीदवारों को संपर्क और प्रचार के लिए अधिक समय मिल सके।
राजस्थान में बसपा उतार चुकी है 5 उम्मीदवार
राजस्थान में बसपा 5 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है। आप भी जल्द सूची जारी कर सकती है। कांग्रेस की पहली सूची सितंबर के अंत तक आने की उम्मीद है। बसपा ने करौली से रविंद्र मीणा, खेतड़ी से मनोज घुमरिया, धौलपुर शहर से रितेश शर्मा, भरतपुर के नगर से खुर्शीद अहमद और भरतपुर के नदबई से खेमकरण तौली को चुनावी रण में उतारा है।
सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बसपा
राजस्थान बसपा के प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह बाबा का कहना है कि जैसे-जैसे प्रत्याशियों के नाम फाइनल होते जाएंगे, हम उनकी उसी तरह घोषणा करते चले जाएंगे। ताकि उन्हें जनता के बीच रहने के साथ ही चुनावी तैयारी के लिए ज्यादा से ज्यादा वक्त मिल सके। इस बार के विधानसभा चुनाव में बसपा राजस्थान की 200 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।
Published on:
17 Aug 2023 05:23 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
