21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election : राजस्थान चुनाव के लिए भाजपा का बड़ा फैसला, Sankalp Patra समिति का गठन, इनको दी गई जिम्मेदारी

BJP's New Announcement : राजस्थान विधानसभा चुनाव को करीब देख भाजपा ने प्रचार कार्यों में तेजी शुरू कर दी है। भाजपा ने संकल्प पत्र समिति का गठन किया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को इस समिति का संयोजक नियुक्त किया। जानें बाकी सदस्यों के नाम।

2 min read
Google source verification
bjp_1.jpg

BJP

rajasthan politics : राजस्थान विधानसभा चुनाव इस वर्ष के अंत में होने की पूरी संभावना है। चुनाव को करीब देख भाजपा ने एक बड़ी घोषणा की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा संकल्प पत्र समिति का गठन किया। इस समिति के संयोजक की जिम्मेदारी केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को दी गई है। और उनकी मदद को घनश्याम तिवाड़ी और किरोड़ी लाल मीणा को सह संयोजक बनाया गया है। यह दोनों ही राज्य सभा सांसद हैं। राजस्थान में इन तीनों दिग्गज की बड़ी हनक है। इसके साथ ही पांच सह संयोजक और नियुक्त किए गए हैं। साथ ही 17 सदस्यों के नामों की घोषणा की गई है। इस अवसर पर भाजपा के राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने कहा, संकल्प पत्र में सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा। मिशन राजस्थान के तहत राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने दावा किया कि भाजपा राजस्थान में सरकार बनाने जा रही है। अरुण सिंह ने कहा गहलोत शासन में सभी वर्ग परेशान हैं।



पांच सह संयोजक और नियुक्त

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बताया कि भाजपा संकल्प पत्र समिति में पांच सह संयोजक और नियुक्त किए गए हैं। इन पांच सह संयोजक के नाम अल्का सिंह गुर्जर, राव राजेंद्र सिंह, सुभाष मेहरिया, प्रभुलाल सैनी और राखी राठौड़ है।

यह भी पढ़ें - राजस्थान विधानसभा चुनाव करीब देख कांग्रेस की तैयारियां तेज, इन विभागों-प्रकोष्ठों में करेंगे नई नियुक्तियां

संकल्प पत्र समिति के सदस्यों के नाम

सुशील कटारा, हिमांशु शर्मा, अल्का रामदास अग्रवाल, रतन गाडरी, राम गोपाल सुतार, प्रभु धोबी (बाडोलिया), मोहन नाई (मोरवाल), जसवंत विश्नोई, खेमराज देसाई, अशोक वर्मा, सी एम मीणा, ममता शर्मा, प्रकाश माली, श्याम सिंह चौहान, मनन चतुर्वेदी, जसबीर सिंह, डा एस एस अग्रवाल को भाजपा संकल्प पत्र समिति के सदस्य पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संकल्प पत्र में सभी वर्गों का रखा जाएगा : अरुण सिंह ने किया दावा

इस एलान के बाद भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा भाजपा के संकल्प पत्र में सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा। संकल्प पत्र समिति में अर्जुन राम मेघवाल की अगुवाई में सभी क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल किए गए है।

चार परिवर्तन यात्राएं निकालेगी भाजपा

अरुण सिंह ने कहा, राजस्थान में भाजपा जल्द चार परिवर्तन यात्राएं निकालेगी। तारीख की घोषणा नहीं की गई है। पर जल्द हो जाएगी। सितंबर के पहले हफ्ते में संभावित यात्रा शुरू होगी।

यह भी पढ़ें - 60 नए चेहरों को मौका देगी कांग्रेस, 8 मंत्रियों और 35 विधायकों का कट सकता है टिकट!