5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने राहुल गांधी पर लगाया आरोप, पार्टी में टिकट की बात पर ये बोले खन्ना, पढ़ें रिपोर्ट

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Aug 29, 2018

Avinash Rai Khanna

Avinash Rai Khanna

जयपुर ।

प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरे में भारत के मुद्दे को लेकर राजनीति तेज हो रही है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान भाजपा के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने आरोप लगाया है कि विदेशों में जाकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश को बदनाम किया है। इससे पहले कांग्रेस की सरकारों भी रह चुकी है, लेकिन भाजपा नेता कभी विदेशों में जाकर भारत को बदनाम नहीं करते थे।


राहुल गांधी ने भारत को किया बदनाम : अविनाश राय खन्ना

भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को खन्ना ने पत्रकारों से कहा कि यह पहला अवसर है, जब देश से बाहर जाकर देश के खिलाफ कांग्रेस नेता ने बयान दिए। यह गैर जिम्मेदारी वाला व्यवहार किया गया है। राहुल गांधी खालिस्तानी समर्थकों से मिले और वहां भारत के खिलाफ नारे लगाए गए। कांग्रेस का बस अब यही एक काम रह गया है। इस तरह का व्यवहार कर अब राहुल गांधी क्या संदेश देना चाहते हैं। राहुल झूठ बोल कर देश को तोडऩे का काम कर रहे हैं।


जो जीतेगा उसे मिलेगा टिकट

खन्ना ने कहा कि राजस्थान में गौरव यात्रा को मिल रहे जनसमर्थन से कांग्रेस घबरा गई है। राजनीति में लड़ाई बैलेट की होती है, पत्थर की नहीं, लेकिन कांग्रेस के लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं। पत्थर फिंकवाना लोकतंत्र में सही नहीं है। विधायकों के खिलाफ असंतोष की बात पर उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक विधायक हर साल अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखता आ रहा है। पार्टी में टिकट की बात पर अविनाश ने कहा टिकट उसे ही मिलेगा, जो जीत सकता है । एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह सभी राजनीतिक दलों को निर्णय करना है। भाजपा ने कहा है कि एक चुनाव होने चाहिए और जनता ने इसका स्वागत भी किया है।