5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नारिकता संसोधन कानून के लिए भाजपा कराएगी मिस कॉल

सभी टीमें हर दिन दो-दो घंटे घर-घर जाकर लोगों से सम्पर्क करेगी  
less than 1 minute read
Google source verification
नारिकता संसोधन कानून के लिए भाजपा कराएगी मिस कॉल

नारिकता संसोधन कानून के लिए भाजपा कराएगी मिस कॉल

जयपुर। पूर्व चिकित्सा मंत्री व विधायक कालीचरण सराफ की अध्यक्षता में बुधवार को मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की मीटिंग आयोजित की गई। मालवीय नगर विधानसभा संयोजक ब्रहम कुमार सैनी ने बताया कि बैठक में नए परिसीमन के अनुसार मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के सभी 26 वार्डों में दस- दस कार्यकर्ताओं की दो- दो टीम गठित की गई है। सभी टीमें हर दिन दो-दो घंटे घर-घर जाकर लोगों से सम्पर्क करेगी और उन्हें नागरिकता संसोधन कानून की जानकारी देकर पत्रक वितरित करेंगे। लोगों से टोल फ्री नम्बर 8866288662 पर मिस कॉल भी करवाकर इस कानून के पक्ष में समर्थन मांगेंगे। विधायक सराफ के नेतृत्व में 11 जनवरी को वार्ड संख्या 60 में नागरिकता संसोधन कानून के समर्थन में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। बैठक में महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा, पूर्व पार्षद चंद्र भाटिया, संजीव शर्मा, बाबूलाल दातोनिया, श्वेता शर्मा, हरि अजमेरा, महेन्द्र अजमेरा, सर्वेश लोहीवाल, शालिनी चावला, पूर्व पार्षद स्वाति परनामी, देवेंद्र सिंह शंटी, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र पालीवाल सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।