31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में निकाय-पंचायत चुनाव के लिए BJP का दांव, पहली बार नई चुनावी रणनीति; जानें राजनीतिक मायने

Rajasthan Nikay-Panchayat Chunav: राजस्थान में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा संगठन नई चुनावी रणनीति पर काम कर रहा है। पार्टी पहली बार विधानसभा चुनावों से इतर स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों के लिए अलग-अलग विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने की तैयारी में है।
2 min read
Google source verification
Rajasthan BJP

राजस्थान में निकाय-पंचायत चुनाव के लिए भाजपा का नया दांव। पत्रिका फाइल फोटो

जयपुर। राजस्थान में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा संगठन नई चुनावी रणनीति पर काम कर रहा है। पार्टी पहली बार विधानसभा चुनावों से इतर स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों के लिए अलग-अलग घोषणा पत्र (विजन डॉक्यूमेंट) तैयार करने की तैयारी में है। इसके लिए संगठन स्तर पर गंभीर मंथन चल रहा है। सूत्रों के अनुसार निकाय और पंचायत चुनावों के लिए अलग-अलग घोषणा पत्र में स्थानीय जरूरतों, क्षेत्रवार विकास की प्राथमिकताओं और भविष्य की कार्ययोजना को शामिल किया जाएगा।

पार्टी नेताओं के अनुसार दोनों चुनावों के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया जाएगा, जिनमें वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। घोषणापत्र तैयार करने से पहले संबंधित क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों, विधायकों और संगठन पदाधिकारियों से सुझाव लिए जाएंगे।

क्या प्रदेश का विजन डॉक्यूमेंट असरदार होगा?

विशेषज्ञों का कहना है कि निकाय-पंचायत चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़े जाते रहे हैं। ऐसे में राजस्थान स्तर का विजन डॉक्यूमेंट मतदाताओं को कितना प्रभावित कर पाएगा, यह देखने वाली बात होगी। यदि विजन डॉक्यूमेंट में प्रत्येक क्षेत्र की स्थानीय जरूरतों, समस्याओं और समाधान को पर्याप्त स्थान नहीं मिला, तो इसका प्रभाव सीमित रह सकता है।

ढाई साल के कामकाज की बुकलेट भी

पार्टी चुनावी वादों तक ही अपनी रणनीति सीमित नहीं रखना चाहती। इसके तहत भाजपा सरकार के पिछले ढाई वर्षों के कामकाज, प्रमुख उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर एक अलग बुकलेट प्रकाशित करने की भी प्लानिंग है। इस बुकलेट में सरकार की महत्वपूर्ण परियोजनाओं, बड़े फैसलों और विकास कार्यों का संक्षिप्त ब्यौरा दिया जाएगा। पार्टी का फोकस खास तौर पर उन योजनाओं और निर्णयों को प्रमुखता से सामने रखने पर रहेगा, जिन्हें वह अपने कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि मानती है।

इसके राजनीतिक मायने

1. विधानसभा बनाम स्थानीय चुनाव का फर्क: अब तक निकाय और पंचायत चुनाव काफी हद तक स्थानीय समीकरण, जातीय गणित और प्रत्याशी की व्यक्तिगत छवि पर लड़े जाते रहे हैं। अलग घोषणापत्र लाकर भाजपा इन्हें कुछ हद तक मुद्दा आधारित बनाने की भी कोशिश करेगी।

2. सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय: सरकार के ढाई साल के काम और संगठन की चुनावी रणनीति पहली बार एक ही दस्तावेज में दिखाई दे सकती है। इससे सरकार का रिपोर्ट कार्ड और भविष्य का रोडमैप साथ-साथ पेश होगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग