16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रेन स्ट्रोक डे आज : सर्दियों में रखें ध्यान, बढ़ जाता स्ट्रोक का खतरा

सर्दियों में अमूमन ब्रेन स्ट्रोक का खतरा आम दिनों के मुकाबले बढ़ जाता है। इसकी वजह है कि शरीर में ब्लड सप्लाई करने वाली रक्तवाहिकाएं सर्दियों में सिकुड़ जाती हैं। इससे ब्लड सप्लाई ठीक से नहीं हो पाती।
less than 1 minute read
Google source verification
ब्रेन स्ट्रोक डे आज : सर्दियों में रखें ध्यान, बढ़ जाता स्ट्रोक का खतरा

ब्रेन स्ट्रोक डे आज : सर्दियों में रखें ध्यान, बढ़ जाता स्ट्रोक का खतरा

जयपुर। विश्व में हर दूसरे सेकेंड में एक मरीज ब्रेन स्ट्रोक का सामने आ रहा है। हर साल स्ट्रोक (Brain Stroke) के दो करोड़ लोग पीडि़त होते हैं। इनमें से 50 लाख लोगों की मौत हो जाती है। देश में हर साल 15 से 20 लाख लोगों को स्ट्रोक होता है और चार से पांच लाख लोगों की मौत का कारण बनता है।

विश्व ब्रेन स्ट्रोक डे (Brain Stroke Day) पर आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में डॉ. सुरेश गुप्ता व डॉ. सुमित कांबले ने बताया कि सर्दियों में अमूमन ब्रेन स्ट्रोक का खतरा आम दिनों के मुकाबले बढ़ जाता है। इसकी वजह है कि शरीर में ब्लड सप्लाई करने वाली रक्तवाहिकाएं सर्दियों में सिकुड़ जाती हैं। इससे ब्लड सप्लाई ठीक से नहीं हो पाती।

डॉ. के.के. बंसल ने बताया कि स्ट्रोक दो प्रकार का होता है हैमरेजिक और इस्केमिक स्ट्रोक। स्ट्रोक के कुल मामलों में हैमरेजिक स्ट्रोक 15 प्रतिशत तक ही होते हैं, जबकि 85 प्रतिशत तक मामले इस्केमिक स्ट्रोक के होते हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग