29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Brajendra Soopa Demise: नहीं रहे कांग्रेस के कद्दावर नेता बृजेंद्र सूपा, शोक में डूबा पैतृक गांव सूपा

Brajendra Soopa demise: बयाना के पूर्व विधायक बृजेन्द्र सिंह सूपा का लम्बी बिमारी के बाद जयपुर में निधन हो गया। निधन के बाद सूपा का देह जयपुर से बयाना में उनके पैतृक गांव सूपा पहुंचा। यहां उनके अंतिम दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए।

less than 1 minute read
Google source verification
Brajendra Soopa demise in Jaipur, was three time Bayana MLA

जयपुर/ भरतपुर।

( Brajendra Soopa demise ) बयाना के पूर्व विधायक बृजेन्द्र सिंह सूपा का लम्बी बिमारी के बाद जयपुर में निधन हो गया। निधन के बाद सूपा का देह जयपुर से बयाना में उनके पैतृक गांव सूपा पहुंचा। यहां उनके अंतिम दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। अंतिम संस्कार में श्रद्धांजलि देने के लिए के लिए सीएम अशोक गहलोत की तरफ से प्रतिनिधि के तौर पर मंत्री भजनलाल शामिल हुए।


बृजेन्द्र सिंह सूपा कांग्रेस के कद्दावर नेता थे और लम्बे समय तक पार्टी से जुड़े रहे। वे बयाना से तीन बार विधायक रहे। बृजेन्द्र सूपा पशुपालन बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे थे। सूपा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज जयपुर में एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन की खबर से सूपा गांव के साथ ही कांग्रेसजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार सूपा को कैंसर से पीड़ित थे। जयपुर के निजी अस्पताल में सीनियर डॉक्टर्स की टीम उनकी सेहत पर लगातार निगरानी रख रही थी। इलाज के दौरान उन्होंने बीती देर रात दम तोड़ दिया।


सीएम गहलोत ने जताया दुःख

कांग्रेस के कद्दावर नेता बृजेंद्र सूपा के निधन को सीएम गहलोत ने अपूरणीय क्षति करार दिया है। सीएम गहलोत ने अपने शोक सन्देश में कहा है, 'कांग्रेस के पूर्व विधायक और पशुधन विकास बोर्ड के बृजेन्द्र सूपा का असामयिक निधन से दुखी हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति दे।