2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Budget 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राजस्थान को दिया तोहफा, JPMIA प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

Union Budget 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 23 जुलाई को MODI 3.0 का पहला बजट पेश किया। इस बजट में निर्मला सीतारमण ने राजस्थान को बड़ा तोहफा दिया। केन्द्रीय बजट में जोधपुर, पाली, मारवाड़ इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट (JPMIA) को मंजूरी प्रदान की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 23 Jul 2024, 5:04 PM IST

Budget 2024 Finance Minister Nirmala Sitharaman Gave a Big Gift to Rajasthan Jodhpur Pali Marwar Industrial Project Got Approval

Budget 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राजस्थान को दिया तोहफा, JPMIA प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

Union Budget 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को केंद्रीय बजट में राजस्थान को बड़ा तोहफा दिया। निर्मला सीतारमण ने राजस्थान को 1578 एकड़ के एक नए इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट देने का एलान किया। वित्त मंत्री ने जोधपुर, पाली, मारवाड़ इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट को स्वीकृति प्रदान की। इस प्रोजेक्ट में करीब 922 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। इसके लिए बीते 6 माह से राजस्थान सरकार प्रयासरत थी। लगातार केंद्र सरकार को लेटर लिख रही थी। अंतत: सफलता हासिल हो गई। वैसे केंद्रीय बजट में जोधपुर, पाली, मारवाड़ इंडस्ट्रियल एरिया सहित पूरे देश में 12 नए औद्योगिक क्षेत्रों की घोषणा की गई है।

इस प्रोजेक्ट से करीब 40 हजार मिलेगा रोजगार

बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट के लिए 1000 एकड़ भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना भी जारी हो गई है। राजस्थान बजट 2024 में भजनलाल सरकार ने इस प्रोजेक्ट के वाटर इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 275 करोड़ रुपए की अनुमति प्रदान कर दी है। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट से करीब 40 हजार लोगों को सीधे तौर पर रोजगार मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें -

Union Budget 2024 : केंद्रीय बजट पर गजेंद्र सिंह शेखावत की बड़ी प्रतिक्रिया, वित्त मंत्री-पीएम मोदी को कहा – धन्यवाद

क्या है जोधपुर पाली मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र (JPMIA)?

जेपीएमआईए परियोजना एरिया जोधपुर शहर और पाली शहर बिलकुल समान दूरी 30 कि पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर लाइन पर मारवाड़ जंक्शन से 60 किमी दूर स्थित है। JPMIA को दिल्ली मुंबई औद्योगिक गलियारे के निकट एक औद्योगिक एरिया के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह एरिया एनएच 62 और एसएच 64 (जालोर रोड) साइट से होकर गुजरता है। साथ ही जोधपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा हवाई मार्ग से जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें -

Union Budget 2024 : कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी बोले, निराश करने वाला है केंद्रीय बजट