
Union Budget 2024 : कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी बोले, निराश करने वाला है केंद्रीय बजट
Union Budget 2024 Reaction : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को संसद में केंद्रीय बजट पेश किया। इस बजट के बाद राजस्थान से सांसद कांग्रेस के प्रमोद तिवारी ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, बजट निराश करने वाला है। प्रमोद तिवारी ने कहा किसानों से बड़े वादे किए थे लेकिन उन्हें क्या मिला? न ही न्यूनतम समर्थन मूल्य का जिक्र हुआ और न ही किसान सम्मान निधि बढ़ी। कुल मिलाकर अगर देखें तो यह निराश करने वाला था और उन्होंने बिहार और आंध्र प्रदेश को एक 'झुनझुना' थमा दिया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लगातार सातवीं बार बजट पेश कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। बजट में निर्मला सीतारमण ने 1 घंटा 23 मिनट का भाषण दिया। इस बजट भाषण में उनका सारा फोकस शिक्षा, रोजगार, किसान, महिला और युवाओं पर रहा।
यह भी पढ़ें -
प्रमोद तिवारी कांग्रेस पार्टी वरिष्ठ नेता हैं। मौजूदा वक्त में वे राजस्थान राज्यसभा निर्वाचन क्षेत्र से राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता के रूप में कार्यरत हैं। वे यूपी के रामपुर खास से 9 बार विधान सभा के सदस्य और उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे हैं।
यह भी पढ़ें -
Published on:
23 Jul 2024 02:35 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
