9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्‍या बाघ की जगह गाय बनेगी राष्ट्रीय पशु? राजस्थान से शुरू होने जा रहा है ये बड़ा अभियान

Cow National Animal Status Campaign : पिछले कई सालों से देश में बाघ की जगह गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठ रही है। ऐसे में अब राजस्थान से अभियान शुरू होने जा रहा है।

2 min read
Google source verification

Cow National Animal Status Campaign : जयपुर। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती राजस्थानी परिक्रमा से अपने गोमाता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलाने के अभियान की शुरुआत करेंगे। वे राजधानी में विभिन्न धार्मिक आयोजनों में पहुंचकर शहरवासियों को आशीर्वचन देंगे। दरअसल, पिछले कई सालों से देश में बाघ की जगह गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठ रही है। ऐसे में अब जगद्गुरु शंकराचार्य गौमाता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर राजस्थान से अभियान शुरू करने जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक शंकराचार्य 12 मई को भगवान बद्रीनाथ के कपाट खुलने के बाद सीधे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और जयपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 13 मई को जेएलएन मार्ग स्थित महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में श्रीमद्भागवत-गीता पर प्रवचन देंगे। अगले दिन जयपुर में तीन किलोमीटर तक प्रभात फेरी निकालकर गोमाता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलाने के अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद अन्य जिलों के लिए प्रस्थान करेंगे।

अलवर, भरतपुर और हिंडौनसिटी भी जाएंगे शंकराचार्य

14 मई को दोपहर में अलवर, 15 मई को भरतपुर और 16 मई को हिंडौन में कार्यक्रम के बाद स्वामी 17 मई को वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे। शंकराचार्य जिन शहरों में धर्मसभा करेंगे, वहां सुबह 7:30 बजे से प्रभात फेरी रूप में गो-प्रतिष्ठा संकल्प यात्रा तहत गो-माता को राष्ट्रमाता घोषित कराने सनातनियों को जगाएंगे व गौ सेवा के प्रेरित करेंगे।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में अचानक क्यों हटाए गए ADG हेमंत प्रियदर्शी? इन मामलों को लेकर चर्चा में रही थी ACB

जयपुर एयरपोर्ट पर होगा भव्य स्वागत

तेजप्रकाश जोशी ने बताया कि शंकराचार्य का जयपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया जाएगा। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। फिर सीधे आत्माराम भवन के लिए प्रस्थान करेंगे। शंकराचार्य का पादुका पूजन सम्पन्न होगा।

यह भी पढ़ें: रेपिस्ट के घर में आग लगाने वाले ही 6 लोग बुरी तरह झुलसे, पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल

प्रभात फेरी के रूप में निकालेंगे गौ-प्रतिष्ठा संकल्प यात्रा

14 मई को प्रातः 07:30 बजे महेश नगर 80 फीट रोड स्थित आत्माराम भवन से तीन किलोमीटर प्रभात फेरी के रूप में गो-माता प्रतिष्ठा संकल्प यात्रा निकालेंगे, जिसमें शहर के हजारों भक्तों के सहित गो सेवा दल व हिन्दू सनातनी प्रभात फेरी में भाग लेंगे। प्रभात फेरी के दौरान रास्ते में राम मंदिर, कृष्ण मंदिर पर शंकराचार्य जी द्वारा दर्शन पूजन किया जाएगा।