5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीबीएसई की परीक्षा में इन बातों का रखना होगा ध्यान

सीबीएसई की परीक्षाएं 15 फरवरी से, बोर्ड ने जारी की एग्जाम डेट शीट, सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक होंगी परीक्षा , सुबह 10 बजे से पहले विद्यार्थियों को पहुंचना होगा परीक्षा केन्द्र पर
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Dec 19, 2019

CBSE examinations from 15 February

सीबीएसई की परीक्षा में इन निर्देशों का रखना होगा ध्यान

जयपुर। सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड कक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है। दोनों ही परीक्षाएं 15 फरवरी 2020 से शुरू होंगी। पहले दिन दोनों कक्षाओं के परीक्षार्थियों के लिए वोकेशनल विषय की परीक्षाएं होंगी। कक्षा 10 की पहले दिन 14 विषयों की परीक्षा होगी, इसी तरह कक्षा 12 की पहले दिन 23 विषयों की परीक्षा होगी।

सीबीएसई की तरफ से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार दोनों कक्षाओं की परीक्षा सुबह 10.30 से दोपहर 1. 30 बजे तक होंगी। परीक्षार्थियों को सुबह 10 बजे से पहले परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना होगा। सुबह 10 से 10.15 बजे तक उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा। सुबह 10.15 बजे प्रश्न पत्रों का वितरण होगा, विद्यार्थी 15 मिनट 10.30 बजे तक प्रश्न पत्र को पढ़ सकेंगे। इसके बाद ही विद्यार्थी प्रश्न पत्र हल कर सकेंगे।

10वीं की परीक्षाएं 20 मार्च तक
10वीं कक्षा की परीक्षाएं 20 मार्च तक चलेंगी। मुख्य विषयों की परीक्षाएं 26 फरवरी से शुरू होंगी। 26 फरवरी को अंग्रेजी, 29 फरवरी को हिंदी, 4 मार्च को विज्ञान, 7 मार्च को संस्कृत, 12 मार्च को गणित, 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान और 20 मार्च इनफोर्मेशन कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी और कम्प्यूटर एप्लीकेश्न विषय की परीक्षा होगी।

12वीं की परीक्षाएं 30 मार्च तक
12वीं की परीक्षाएं 30 मार्च तक होंगी। मुख्य विषयों में 22 फरवरी से मनोविज्ञान, 27 फरवरी को अंग्रेजी, 2 मार्च को फिजिक्स, 3 मार्च को हिस्ट्री, 5 मार्च को अकाउंटेंसी, 6 मार्च को पॉलिटीकल साइंस, 7 मार्च को कैमेस्ट्री, 14 मार्च को बायोलॉजी, 17 मार्च को गणित, 20 मार्च को हिंदी और 23 मार्च को भूगोल, 30 मार्च को सोश्योलॉजी की परीक्षा होगी।