10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update : आज राजस्थान में कई जगह छाया कोहरा, बारिश के आसार, कल से जानें कैसा रहेगा मौसम

Weather Prediction : कुछ स्थानों पर ओले तक गिरे हैं। आसमान में बादल छाए हैं। हनुमानगढ़, गंगानगर व दौसा सहित कई जगह सुबह कोहरा तक छाया रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Mar 01, 2025

Weather Update

जयपुर। राजस्थान में पिछले दो-तीन दिनों से मौसम ने करवट ली है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश, बूंदाबंादी हुई है। साथ ही कुछ स्थानों पर ओले तक गिरे हैं। आसमान में बादल छाए हैं। हनुमानगढ़, गंगानगर व दौसा सहित कई जगह सुबह कोहरा तक छाया रहा है। एक मार्च को भी राजस्थान में कई जगह बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं आगामी चार-पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा।


यह भी पढ़ें: बड़ी सौगात, रिंग रोड और स्टेडियम की घोषणा से बदलेगा शहर का नक्शा


मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर में भविष्यवाणी जारी करते हुए बताया कि 1 मार्च को भी जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 2 मार्च से आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: NEET-UG 2025 : बड़ा बदलाव, नीट-यूजी के स्कोर से मिलेगा नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्स में एडमिशन