10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में चार्टर्ड अकाउंटेंट के अपहरण की कोशिश: भागते समय बाइक से टकराकर नाले में गिरी कार, बदमाश फरार

राजधानी जयपुर के अशोक नगर क्षेत्र में स्थित सेंट्रल पार्क से चार्टर्ड अकाउंटेंट राजीव गुप्ता के किडनैपिंग की कोशिश की गई। कार में आए दो बदमाशों ने उन्हें खींचकर जबरन गाड़ी में डालने का प्रयास किया। सीए के विरोध करने पर आरोपी आमेर की ओर दिल्ली रोड पर भाग निकले। वहां तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मारी और अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी।
3 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Sep 10, 2026

chartered accountant kidnapped

पुलिस कार को क्रेन से उठवाकर आमेर थाने ले गई (फोटो सोशल मीडिया)

Jaipur Chartered Accountant Kidnapped: जयपुर के सेंट्रल पार्क की पार्किंग से दो बदमाशों ने 50 साल के चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) राजीव गुप्ता के अपहरण की कोशिश की। दोनों बदमाश पिस्टल और चाकू लेकर उनकी मर्सिडीज कार में घुस गए और उन्हें जबरन अपने साथ ले जाने लगे। सीए ने चलती कार का गेट खोलकर मदद के लिए शोर मचाया। इसी दौरान कार चला रहे बदमाश का नियंत्रण बिगड़ गया और कार आगे चल रही बाइक से टकराकर सड़क किनारे नाले में पलट गई। हादसे के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

बता दें कि मामला जयपुर के अशोक नगर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। एसीपी पूनम ने बताया कि राजीव गुप्ता ने अशोक नगर थाने में अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है। डीसीपी साउथ राजर्षि राज वर्मा ने मामले में स्पेशल टीम का गठन किया है।

मॉर्निंग वॉक के बाद कार में बैठे, तभी घुसे बदमाश

राजीव गुप्ता ने पुलिस को बताया, वह रोज सुबह करीब 6.30 बजे सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए आते हैं। गुरुवार सुबह करीब एक घंटे बाद यानी 7.30 बजे वह घर जाने के लिए पार्क के गेट नंबर-4 से बाहर निकले। पार्किंग में अपनी कार के पास पहुंचकर जैसे ही उन्होंने कार का गेट खोला, एक बदमाश पिस्टल लेकर पीछे की सीट पर बैठ गया।

सीए गुप्ता के मुताबिक, वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही दूसरे बदमाश ने उन्हें ड्राइविंग सीट से धक्का देकर नीचे किया और चाकू लेकर खुद ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। इसके बाद दोनों बदमाश उन्हें कार में लेकर आमेर की तरफ निकल गए।

हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी

राजीव गुप्ता ने पुलिस को बताया कि बदमाश कार को तेज रफ्तार में आमेर की तरफ ले जा रहे थे। रास्ते में दोनों ने उन्हें हथियार दिखाकर धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। पीछे बैठा बदमाश लगातार उन पर पिस्टल ताने हुए था। गुप्ता के अनुसार, दोनों आरोपियों की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच थी।

चलती कार का गेट खोला, पैर बाहर लटकाकर मांगी मदद

गुप्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी शहर से होते हुए कार को दिल्ली रोड की तरफ ले गए। करीब 15 किलोमीटर दूर पीली की तलाई इलाके के पास उन्होंने चलती कार का गेट खोल दिया और अपने पैर बाहर लटकाकर मदद के लिए चिल्लाने लगे।

इसी दौरान कार चला रहे बदमाश का ध्यान भटक गया। मर्सिडीज आगे चल रही बाइक से टकरा गई। कार की रफ्तार अधिक होने के कारण वह सड़क किनारे नाले में पलट गई। हादसे के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना में बाइक के टकराने और कार के पलटने की बात पीड़ित ने पुलिस को बताई है।

पुलिस को रेकी की आशंका

पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने राजीव गुप्ता की कई दिनों तक रेकी की हो सकती है। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है कि क्या आरोपियों को उनके रोजाना आने-जाने के समय की जानकारी पहले से थी। राजीव गुप्ता के मुताबिक, अपहरण की कोशिश सेंट्रल पार्क के गेट नंबर-4 के पास हुई। इस इलाके में लगे CCTV कैमरे लंबे समय से खराब बताए जा रहे हैं।

पहले आमेर पुलिस पहुंची, फिर अशोक नगर थाने भेजा

कार पलटने की सूचना मिलने के बाद आमेर थानाधिकारी राजेंद्र गोदारा मौके पर पहुंचे। इसी दौरान राजीव गुप्ता ने उन्हें अपने अपहरण की कोशिश के बारे में बताया। पुलिस ने आसपास के इलाके में नाकाबंदी करवाई। इसके बाद उन्हें बताया गया कि घटना अशोक नगर थाना क्षेत्र से जुड़ी है, इसलिए एफआईआर वहीं दर्ज कराई जाएगी।

फिलहाल, अशोक नगर पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों आरोपी कहां से आए थे और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए। साथ ही आरोपियों के हुलिए के आधार पर उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।