10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान निकाय चुनाव: वोटर लिस्ट में ‘अमरीश पुरी’, ‘राष्ट्रपति’ से ‘ओबामा’ तक, अनोखे नामों ने खींचा ध्यान

Jaipur Election News : जयपुर की मतदाता सूची में ‘राष्ट्रपति साहू’ नाम ने लोगों का ध्यान खींचा है। शास्त्री नगर की तेलीपाड़ा कॉलोनी में रहने वाले राष्ट्रपति साहू चाट-पकौड़ी की दुकान लगाते हैं और नगर निगम चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
2 min read
Google source verification
Rajasthan Nagar Nikay Chunav

Rajasthan Nagar Nikay Chunav (अलवर में नगर निगम चुनाव के दौरान मतदान केन्द्र पर लगी कतार । फोटोः अंशुम आहूजा)

Rajasthan Nagar Nikay Chunav 2026: जयपुर। चुनाव आते ही शहर में राजनीतिक चर्चा तेज हो जाती है। प्रत्याशियों के नाम, चुनावी समीकरण और मुद्दे सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन जयपुर की मतदाता सूची में इस बार कुछ ऐसे नाम भी सामने आए है, जिन्हें पढ़कर लोग मुस्कुराए बिना नहीं रह पा रहे। इनमें सबसे खास नाम है। 'राष्ट्रपति साहू'। नाम राष्ट्रपति, लेकिन जिंदगी बिल्कुल आम आदमी की। शास्त्री नगर की तेलीपाड़ा कॉलोनी में रहने वाले राष्ट्रपति साहू रोज चाट-पकौड़ी की दुकान लगाते हैं। सहज, सरल और मृदुभाषी स्वभाव के साहू अपने इलाके में इसी नाम से पहचाने जाते है। नगर निगम चुनाव में वे भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

भट्टा बस्ती में 'ओबामा' की भी पहचान

जयपुर की मतदाता सूची में एक और नाम लोगों का ध्यान खींच रहा है। वार्ड 146, भट्टा बस्ती क्षेत्र में 'ओबामा' नाम का मतदाता भी दर्ज है। ओबामा बताते है कि बचपन में दोस्तों ने उन्हें इसी नाम से पुकारना शुरू किया था। समय के साथ यह नाम इतना प्रचलित हो गया कि यही उनकी पहचान बन गया। अब चुनाव में 'ओबामा' भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा मतदाता सूची में 'अमरीश पुरी', 'बांडया' और 'चक्रधारी' जैसे नाम भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए है।

दोस्तों ने कहा राष्ट्रपति… नाम ही बन गया

राष्ट्रपति साहू बताते हैं कि बचपन में दोस्तों ने उन्हें मजाक-मजाक में 'राष्ट्रपति' कहना शुरू किया था। शुरुआत में यह केवल दोस्तों के बीच पुकारने का नाम था, लेकिन धीरे-धीरे यही उनकी पहचान बन गया। लोगों ने उन्हें इसी नाम से बुलाना शुरू कर दिया और आखिरकार यह नाम उनके साथ ही जुड़ गया।

सोडाला में 'फ्रांस' और 'अम्मा'

यूनिक नामों की यह कहानी केवल राष्ट्रपति और ओबामा तक सीमित नहीं है। सोडाला क्षेत्र में 'फ्रांस' नाम का मतदाता भी मतदाता सूची में दर्ज है। वहीं 'अम्मा' नाम की महिला मतदाता भी इस बार वोट डालेंगी।