17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी सरकार पर मुख्यमंत्री गहलोत का निशाना, ‘विपक्षी नेताओं को रोकना तानाशाही रवैया’

-सीएम गहलोत ने कहा कि सभी भाजपा शासित राज्यों में तानाशाही प्रवृत्ति, विपक्षी नेताओं के जाने से जनता में विश्वास जगता है
2 min read
Google source verification
ashok gehlot ,ashok gehlot

ashok gehlot ,ashok gehlot

जयपुर। यूपी के लखीमपुर खीरी में किसानों के मारे जाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं को पीलीभीत जाने से रोकने और उन्हें डिटेन करने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रियंका गांधी प्रमुख विपक्षी नेता हैं और लखीमपुर खीरी जिले में रविवार को जो किसान मारे गए उनके परिवारों से मिलने जा रही थीं।


विपक्षी नेताओं को गैरकानूनी तरीके से रोका जाना लोकतांत्रिक मानदंडों के खिलाफ है। सीएम ने कहा कि पहले शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों पर भाजपा नेताओं के काफिले की गाड़ियां चढ़ाकर उनको बर्बरता से मार दिया गया, फिर विपक्षी नेताओं को वहां जाने से रोका जा रहा है, जो बिल्कुल गलत है।

सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार का अमानवीय चेहरा पूरी तरह सामने आ चुका है। किसानों की मांगों को अनसुनी करना, किसान आंदोलन को तोड़ना, उन पर अत्याचार करना और फिर किसी विपक्षी दल को उनके साथ न खड़े होने देना, यह सत्ताधारी दल का लोकतंत्र विरोधी रूप है जिसकी जितनी भर्त्सना की जाए कम है।

ऐसा केवल एक तानाशाह सरकार ही कर सकती है। क्या यूपी में सत्तारूढ़ भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर देना चाहती है? इस तरह नागरिक अधिकारों का हनन संविधान की भावना के भी विपरीत है।

विपक्ष के आने से पब्लिक में विश्वास जगता है
सीएम गहलोत ने कहा कि घटना होना एक बात है और निष्पक्ष जांच की बात और अपराधियों को सजा मिले ऐसा विश्वास सरकार को देना पड़ता है। परंतु कोई घटना-दुर्घटना हो, मैंने कभी देखा नहीं कि आप विपक्ष को रोक रहे हो। विपक्षी नेता चाहे बातचीत करें और अपनी टिप्पणी प्रस्तुत करें तो पब्लिक का विश्वास जागता है। हो सकता है कि सरकार दबाव में आकर कर न्याय भी दिलाएं। विपक्ष के आने से जनता को लगता है कि वो हमारी बात करेगा, शांति स्थापित होगी।

जनता को लगता है कि न्याय मिलकर रहेगा। लेकिन यह मेरी समझ के परे है कि किस प्रकार यूपी की पुलिस और यूपी की सरकार बार-बार विपक्ष के नेताओं के कभी नोएडा में आने से रोकती है कभी किसी को दिल्ली जाने से रोकती है।

सीएम ने कहा कि राजस्थान में कई घटनाएं हुई हैं, हमने किसी को नहीं रोका। सीएम गहलोत ने कहा कि हो सकता है कि विपक्ष के जाने से लोग अपनी बात रखने आगे आएं और इससे सच्चाई सामने आ जाए। गहलोत ने कहा कि अगर यूपी ससरकार में ईमानदारी है और सरकार चाहती है कि अगर किसी ने क्राइम किया है किसी की गलती की वजह से इतने लोग मारे गए, इस सच्चाई के सामने आने से सरकार को क्या तकलीफ है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग