बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर ने इस मामले में बाजिया को भी तलब किया है। इस बारे में देवनानी ने तो कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया, जबकि बाजिया ने कहा कि वे मंत्री से तबादलों को लेकर मिलने गए थे, लेकिन तनातनी जैसी कोई बात नहीं हुई। बाजिया ने भी कैमरे के सामने बयान देने से इनकार कर दिया। इधर, दो मंत्रियों के बीच हुई तकरार राजनीतिक हलको में छाई हुई है। अभी पिछले दिनों भी मंत्री देवनानी के घर पर अजमेर में तबादलों को लेकर एक शिक्षक ने हंगामा खड़ा कर दिया था। बाद में पुलिस ने वहां पहुंच कर मामला शांत कराया।