6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM अशोक गहलोत की फ्री बिजली की घोषणा पर राजेंद्र राठौड़ ने क्यों कहा कि गजब की टाइमिंग है

CM Ashok Gehlot Big Gift Free Electricity In Rajasthan: नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने बुधवार आधी रात ट्वीट कर बिजली पर देर रात घोषणा को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है।

less than 1 minute read
Google source verification
CM Ashok Gehlot Big Gift Free Electricity In Rajasthan

नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़

CM Ashok Gehlot Big Gift Free Electricity In Rajasthan: नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने बुधवार आधी रात ट्वीट कर बिजली पर देर रात घोषणा को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री के संबोधन से मुख्यमंत्री इस कदर प्रभावित हो गए कि उन्हें देर रात राहत की घोषणा करने को मजबूर होना पड़ा, लेकिन ऐसी घोषणा से जनता झांसे में नहीं आयेगी।

राठौड़ ने कहा कि हद है, साढ़े 4 साल तक औसतन 55 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज विद्युत उपभोक्ताओं से वसूलने वाली कांग्रेस सरकार अब 200 यूनिट तक फ्यूल सरचार्ज माफ करने की नौटंकी कर रही है। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में फ्यूल सरचार्ज मात्र औसतन 18 पैसे प्रति यूनिट ही था। जब उद्यमी हड़ताल पर है तो औद्योगिक इकाइयों का फ्यूल सरचार्ज माफ क्यों नहीं कर रहे?

पहले विद्युत उपभोक्ताओं को दी गई सब्सिडी के विरुद्ध 15 हजार 180 करोड़ की बकाया राशि विद्युत कंपनियों को चुकाएं। करीब 1 लाख 20 हजार करोड़ का डिस्कॉम्स का घाटा है और सब्सिडी खर्चे के लिए कंपनियों को प्रति वर्ष 60 हजार करोड़ लोन लेना पड़ता है जिसका ब्याज भी सालाना लगभग 6500 करोड़ रुपए है। सरकार पहले इन्हें चुकाये और फिर जाकर घोषणाएं करे तो बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें : आज से 100 यूनिट बिजली फ्री, जानिए कितना बचेगा पैसा

बिजली के बिल में कटौती का फायदा जनता को तब मिलेगा जब बिजली आएगी। आप महंगी बिजली की खरीद, कोयला खरीद और किसानों के कनेक्शन में टर्नकी प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार को लेकर भी कुछ राहत की घोषणा करते तो बेहतर होता। साथ ही किसानों को दिन में दो ब्लॉक में बिजली आपूर्ति करने और नई कृषि विद्युत वितरण कंपनी बनाने की घोषणाएं कब पूरी होगी, इस पर भी कुछ कहते तो अच्छा होता।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग