15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JAS-2024 में सीएम भजनलाल का एलान, केंद्र सरकार संग मिलकर स्थापित करेंगे जेम्स एण्ड ज्वैलरी पार्क, 1 लाख रोजगार होंगे सृजित

JAS-2024 : सीएम भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को ज्वैलरी एसोसिएशन के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में आयोजित JAS-2024 के उद्घाटन कार्यक्रम में एलान किया कि केंद्र सरकार संग मिलकर जेम्स एण्ड ज्वैलरी पार्क स्थापित करेंगे। जिससे करीब 1 लाख रोजगार सृजित होंगे।

2 min read
Google source verification
CM Bhajanlal Announcement in JAS-2024 Gems and Jewellery Park establish in collaboration with Central Government 1 lakh jobs created

JAS-2024 में सीएम भजनलाल का एलान

JAS-2024 : सीएम भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को ज्वैलरी एसोसिएशन के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में आयोजित JAS-2024 के उद्घाटन कार्यक्रम में एलान किया कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सोने के आभूषणों की हॉलमार्किंग को अनिवार्य बनाया है। इससे आभूषण उद्योग और मजबूत हुआ है। केन्द्र सरकार के साथ मिलकर जेम्स एण्ड ज्वैलरी पार्क स्थापित किया जाएगा, जिससे 1 लाख से अधिक रोजगार सृजित होंगे। इस क्षेत्र में कारीगरों का प्रशिक्षण, नवीनतम तकनीक एवं शोध में निवेश को बढ़ावा देने की आवश्यकता है, जिससे यह उद्यम अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों को छू सकें।

राज्य के कुल निर्यात में रत्न-आभूषणों की हिस्सेदारी 11,183 करोड़

राजस्थान के सीएम भजनलाल ने कहा कि जयपुर में बनाए गए आभूषण अपनी खूबसूरती और शिल्प कौशल के लिए दुनियाभर में पहचाने जाते हैं। इसी वजह से राज्य सरकार द्वारा ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना के तहत जयपुर में रत्न एवं आभूषणों को चिन्हित किया गया है। जिसके तहत राज्य सरकार इस क्षेत्र को और अधिक विकसित बनाने के लिए कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में राजस्थान के कुल निर्यात में रत्न-आभूषणों की हिस्सेदारी 11 हजार 183 करोड़ रुपये की रही है।

यह भी पढ़ें -

खुशखबर, कोटा में रिवर फ्रंट के टिकट अब ऑनलाइन भी मिलेंगे, जानिए और बहुत कुछ

आभूषण उद्योग का हृदय जयपुर

सीएम भजनलाल ने कहा कि जयपुर आभूषण उद्योग का हृदय है। उन्होंने उद्यमियों से आह्वान किया कि वे इस उद्योग में लगे कारीगरों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए और अधिक कार्य करें। भारतीय संस्कृति में आभूषण केवल सौंदर्य की वस्तु ही नहीं हैं बल्कि इसका सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व भी है। आमजन का जौहरी पर विश्वास रहता है जो पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ता रहता है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने फीता काटकर ‘जस-2024’ के कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने जेम्स वर्ल्ड मैग्जीन का लोकार्पण भी किया।

यह भी पढ़ें -

BSNL का उपभोक्ताओं को अलर्ट, 12 जुलाई से बंद हो जाएगा मोबाइल, नहीं तो तुरंत करें ये काम