28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा आज दिल्ली दौरे पर, राजस्थान के नए मुख्य सचिव पर हो सकती अहम चर्चा

CM Bhajanlal Sharma: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली दौरे पर है। नए सीएस को लेकर वे दिल्ली में चर्चा भी कर सकते हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
CM Bhajanlal Sharma

(पत्रिका फाइल फोटो)

जयपुर। मुख्य सचिव सुधांश पंत के प्रतिनियुक्ति आदेश के बाद अब नए मुख्य सचिव के नाम की घोषणा का इंतजार है। ब्यूरोक्रेसी और राजनीतिक गलियारों में बुधवार को यही चर्चा रही कि नया मुखिया दिल्ली से तय होगा या राजस्थान सरकार की पसंद को प्राथमिकता मिलेगी। इस बीच सुधांश पंत का दिन बैठकों में गुजरा और लगभग आधा दिन वे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ रहे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली दौरे पर है। नए सीएस को लेकर वे दिल्ली में चर्चा भी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि नए मुख्य सचिव को लेकर जल्द ही तस्वीर साफ होगी। सीएम भजनलाल सुबह 10 बजे जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

मेट्रो को लेकर भी चर्चा संभव

दिल्ली पहुंचते ही वे सबसे पहले केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात करेंगे। इस दौरान मेट्रो, शहरी विकास और ऊर्जा मामलों पर चर्चा होगी। इसके बाद उनकी मुलाकात केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से होगी। शाम को मुख्यमंत्री का जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।