6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम गहलोत ने राजस्थान के किसानों को दी Good News

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर रबी फसलों के लिए उर्वरक एवं विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के संबंध में बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराना सरकार की प्राथमिकता है।

less than 1 minute read
Google source verification
cm gehlot

जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर रबी फसलों के लिए उर्वरक एवं विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के संबंध में बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार ने अधिकारियों को रबी फसल की बुवाई के लिए आवश्यक डी.ए.पी. व यूरिया की समयबद्ध आपूर्ति व वितरण सुनिश्चित कर किसानों को राहत देने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : CM गहलोत ने अपने विरोधियों को खास अंदाज में दिया सियासी संदेश, राजनीतिक गलियारों में चर्चा
गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में किसी भी कीमत पर किसानों के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को रबी की फसल की सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए।

यह भी पढ़ें : एकाएक धड़ाम से गिरे सब्जियों के भाव, किसान आहत

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में रबी की फसल के लिए उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित कर किसानों को उपलब्ध कराए जाने के लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। बैठक में बताया गया कि अक्टूबर में अच्छी वर्षा होने से रबी की बुवाई गत वर्ष की तुलना में 15 लाख हेक्टेयर अधिक हुई है।