
राजस्थान सीएम अशोक गहलोत
Rajiv Gandhi Rural and Urban Olympic Games Start : राजस्थान में आज शनिवार से राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल शुरू हो गए। सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में आज शनिवार को राजस्थान सीएम अशोक गहलोत राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना कर रहे हैं। इस ओलंपिक खेल में 58.51 लाख खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इस खेल के लि गहलोत सरकार ने 130 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना करेंगे।
सुबह 10 बजे सीएम गहलोत करेंगे ध्वजारोहण के साथ शुरुआत
राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह की शुरुआत मुख्यमंत्री गहलोत ने ध्वजारोहण के साथ किया। कार्यक्रम में राज्य के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान और ग्रामीणों द्वारा कबड्डी प्रदर्शन मैच भी खेला जाएगा। खेल विभाग के शासन सचिव नरेश कुमार ठकराल ने बताया, पांच अगस्त से 18 सितंबर तक आयोजित होने वाले राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलो में सात-सात खेल स्पर्धाएं प्रस्तावित हैं।
यह भी पढ़ें - राजस्थान के इस शहर में वकील अब नहीं करवाएंगे शादी, हैरान करेगी वजह
इन खेलों में होगी स्पर्धाएं
ग्रामीण ओलंपिक में कबड्डी (बालक/बालिका वर्ग), शूटिंग बॉल (बालक वर्ग), टेनिस बॉल क्रिकेट (बालक/बालिका वर्ग), खो-खो (बालिका वर्ग), वॉलीबॉल (बालक/बालिका वर्ग), फुटबॉल (बालक/बालिका वर्ग) और रस्साकशी (बालिका वर्ग) स्पर्धाएं होंगी। शहरी ओलिंपिक में कबड्डी (बालक/बालिका वर्ग), टेनिस बॉल क्रिकेट (बालक/बालिका वर्ग), खो-खो (बालिका वर्ग), वॉलीबॉल (बालक/बालिका वर्ग), एथलेटिक्स (100 मी. 200 मी. एवं 400 मी.), फुटबॉल (बालक/वर्ग), बास्केटबॉल (बालक/बालिका वर्ग) स्पर्धाएं होंगी।
पंचायतों और नगर निकायों में एक साथ शुरू होंगे खेल
सचिव नरेश कुमार ठकराल ने बताया, राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों में कुल 58.51 लाख खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसमें ग्रामीण खेलों में 46 लाख 12 हजार 365 और शहरी खेलों में 12 लाख 38 हजार 267 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इस आयोजन में 11 हजार 252 पंचायतों व 535 नगर निकायों में एक साथ यह खेल शुरू होंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा वर्ष 2023-2024 की अनुपालना में राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाना है, जिसके लिए 130 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है।
यह भी पढ़ें - 19 नए जिलों का नोटिफिकेशन जारी, राजस्थान के सबसे छोटे जिले का नाम जानें
Updated on:
05 Aug 2023 02:56 pm
Published on:
05 Aug 2023 09:57 am
