31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम गहलोत का बीजेपी पर निशाना, कहा- ‘इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश करोगे तो कल तुम्हारे साथ भी यही होगा’

-कांग्रेस पदयात्रा के बाद रामनिवास बाग में मुख्यमंत्री ने किया संबोधित, सीएम गहलोत ने कहा, पंडित नेहरू उस जमाने में सबसे अमीर आदमी के बेटे थे फिर भी 10 साल जेल में रहे, आजादी के अमृत महोत्सव में देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों का जिक्र नहीं करना दुखद

2 min read
Google source verification
ashok gehlot

जयपुर। केंद्र की मोदी सरकार की ओर से मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान की अनदेखी को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर मोदी सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा है।

सीएम गहलोत ने कहा देश की आजादी और आधुनिक भारत के निर्माण में पंडित नेहरू का बहुत बड़ा योगदान था लेकिन दुर्भावना से केंद्र की मोदी सरकार की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव में पंडित नेहरू के योगदान को याद नहीं किया जाता है।

सीएम गहलोत ने कहा कि अगर इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जाएगा तो आने वाले समय में तुम्हारा भी इतिहास नहीं रहेगा। सीएम गहलोत ने कांग्रेस की पदयात्रा में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार आजादी के अमृत महोत्सव को इवेंट के तौर पर मना रही है लेकिन आजादी के अमृत महोत्सव में देश के पहले प्रधानमंत्री से लेकर कई पूर्व प्रधानमंत्रियों के योगदान का कोई जिक्र नहीं किया गया है, यह देश हित में सही नहीं है।

क्योंकि इससे आज की युवा पीढ़ी और आने वाली पीढ़ियों को कैसे पता चलेगा कि देश के आजादी में किन किन नेताओं ने क्या योगदान दिया है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए अगर आज वो इतिहास के साथ छेड़छाड़ करेंगे तो कल उनके इतिहास के साथ साथ भी छेड़छाड़ होगी।

पंडित नेहरू सबसे अमीर व्यक्ति के बेटे होने के बावजूद 10 साल जेल में रहे
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरु उस समय देश के सबसे अमीर व्यक्ति के बेटे थे लेकिन बावजूद वो 10 सालों तक जेल में रहे, उन्होंने जेल में डिस्कवरी ऑफ इंडिया, भारत एक खोज जैसी महान पुस्तकें लिखी।

जिस देश में आजादी से पहले कुछ नहीं था आजादी के बाद उस देश में पंडित नेहरू ने आईआईटी, आईआईएम और और बड़े-बड़े बांध बनाए। उन्होंने हमेशा धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र और समाजवाद को सर्वोपरि रखा, इसलिए आज सभी को उनके जन्मदिन पर गर्व होना चाहिए।

संघ पर साधा पर निशाना
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि सावरकर केवल एक बार जेल गए और 9 बार उन्होंने माफीनामा लिखा। सीएम गहलोत ने कहा कि सोशल मीडिया पर पंडित नेहरू और गांधी परिवार के लिए झूठ फैलाया जाता है, आज सोशल मीडिया का उपयोग बीजेपी कर रही है वो भी राजीव गांधी की देन है। गहलोत ने कहा कि पंडित नेहरू के कामों की वजह से ही आज देश अपने पैरों पर खड़ा है नहीं तो पाकिस्तान जैसे हालात देश में हो जाते है।

एनआईए कर रहा है रेलवे ट्रैक हादसे की जांच
वहीं रेलवे ट्रैक हादसे को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार भी अपने स्तर पर इसकी जांच कर रही है और अब एनआईए भी इस मामले की जांच कर रहा है जो भी इस मामले में दोषी होंगे उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।

वीडियो देखेंः- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अध्यक्ष पद के लिए बड़ा बयान