31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्री और मुख्यमंत्री भी डरे साइबर ठगों से, कहा किसी को मोबाइल पर जानकारी दी तो हो जाएगा खाता खाली

मुख्यमंत्री ( CM Ashok Gehlot ) ने कहा सावधानी रखना, सहकारिता राज्यमंत्री टीकाराम जूली ( Tikaram Juli )ने कहा किसी को कोई जानकारी नहीं देनी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 11 Jul 2019, 3:08 PM IST

cm ashok gehlot

मंत्री और मुख्यमंत्री भी डरे साइबर ठगों से, कहा किसी को मोबाइल पर जानकारी दी तो हो जाएगा खाता खाली

ओमप्रकाश शर्मा / जयपुर। सहकारी बैंकों ( co-operative banks ) से ऋण लेने वाले किसानों ( Farmers Loan Scheme ) के लिए बनाए किसान सेवा पोर्टल ( Farmer Service Portal ) की शुरूआत गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Cm Ashok Gehlot ) ने की। इस अवसर पर खुद मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों ने किसानों को साइबर ठगों ( cyber criminals ) से सावधान रहने की बात कही। उन्होंने साफ कहा कि किसी को फोन पर कोई जानकारी नहीं देना वरना खाता खाली हो जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को बिड़ला सभागार मेंं आयोजित किसानों के लिए ऑन लाइन पोर्टल के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गत वर्ष की तरह अब कर्ज वितरण में घोटाले नहीं होंगे, इसके लिए मजबूत तंत्र विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा केवल खेती से किसान को उचित कीमत नहीं मिल पा रही है। इसे बढ़ाने के लिए फूड़ प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने की जरूरत है। हमने सरकार बनते ही फूड़ प्रोसेसिंग के लिए भू-परिवर्तन की आवश्यकता को खत्म कर दिया। अब बजट में इसके लिए और प्रावधान किए गए हैं।

लोन देने की नई व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यवस्था की खामी के चलते वर्ष 2018 में असामाजिक तत्व किसानों के हिस्सा की रकम हड़प गए। किसानों के नाम पर भविष्य में कोई फर्जीवाड़ा नहीं हो इसके लिए नई व्यवस्था की है। कर्जमाफी 2019 में भी लोन माफी से पहले किसान का अंगूठा लेने इसीलिए अनिवार्य किया गया था। नई व्यवस्था में अब आपको ध्यान रखना है इसमें साइबर अपराधियों से बचना।

मंत्री ने चेताया किसी को जानकारी मत देना नहीं तो खाता हो जाएगा खाली
किसान सेवा पोर्टल की शुरूआत के अवसर पर सहकारिता राज्यमंत्री टीकाराम जूली ( Tikaram Juli ) ने किसानों को चेताया। उन्होंने कहा कि साइबर ठग सक्रिय हैं ऐसे में किसी को अपने खाते व एटीएम की जानकारी नहीं देनी है। आपने जहां जानकारी दे दी वहीं खाता खाली हो जाएगा। ऐसे में कोई कैसा भी प्रलोभन दे किसी से खाते व अपने एटीएम सम्बंधी जानकारी साझा नहीं करनी। यहां तक कि किसी के कहने पर मोबाइल में कोई बटन नहीं दबाना है।