
जयपुर
प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) का जहां पुश्तैनी घर है, वहां के बूथों ने भी लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019 ) में उनका पूरा साथ नहीं दिया। खास बात यह है कि इस सीट पर गहलोत के बेटे वैभव गहलोत चुनाव लड़ रहे थे। जिस बूथ पर गहलोत ( Jodhpur Lok Sabha Seat ) ने वोट दिया, वहां कांग्रेस 300 से ज्यादा वोटों से पीछे रही। तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह ने झालावाड़-बारां लोकसभा सीट ( Jhalawar–Baran Lok Sabha Seat ) पर ऐसी जीत हासिल की जो इस सीट पर रिकॉर्ड बन गया साथ ही दुष्यंत ने अपनी मां राजे से भी अधिक वोटों से इस सीट पर जीत हासिल की।
इस तरह जोधपुर सीट पर मिली कांग्रेस को करारी हार
- महेन्द्र विश्नोई : लूणी विधायक महेन्द्र विश्नोई ने अपना वोट लूणी विस क्षेत्र के भाग संख्या 257 में दिया। यहां भाजपा को 816, कांग्रेस को 166 वोट मिले।
- महेश व्यास : फलोदी से कांगे्रस प्रत्याशी रहे महेश व्यास का वोट फलोदी विस क्षेत्र के भाग संख्या 213 में पड़ा। यहां भाजपा को 648, कांग्रेस को 174 वोट मिले।
- सीएम अशोक गहलोत: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित उनके पुत्र ( VAIBHAV GEHLOT ) और कांग्रेस प्रत्याशी वैभव का वोट सरदारपुरा विस क्षेत्र के भाग संख्या 107 में पड़ा। यहां भाजपा को 605, कांग्रेस को 266 वोट मिले।
दुष्यंत की जीत का अंतर अब तक के चुनाव में सर्वाधिक
झालावाड़-बारां लोकसभा सीट पर दुष्यंत सिंह को 887400 वोट मिले तो कांग्रेस के प्रमोद शर्मा को 433472 वोट मिले, जीत का अंतर 4 लाख 53 हजार 928 रहा है। दुष्यंत ने अपनी मां वसुन्धरा के रिकॉर्ड को भी तोड़ा है। इस सीट पर जीत का अंतर अब तक के लोकसभा चुनाव में झालावाड़-बारां सीट पर सर्वाधिक रहा। जो एक रिकॉर्ड बन गया है
Published on:
25 May 2019 03:34 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
