5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे विश्व की सौ सबसे प्रभावी डिजिटल हस्तियों में शामिल

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को ब्रिटेन की संस्था अपॉलिटिकल ने डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में योगदान के लिए विश्व की सौ सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची में शामिल किया है।

इस सूची में वसुंधरा राजे का नाम ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल, वल्र्ड वाइड वेब के संस्थापक टिम बर्नर्स ली तथा अन्य कई प्रतिष्ठित लोगों के साथ शामिल हुआ है। उल्लेखनीय है कि वसुंधरा के नेतृत्व में राजस्थान बीते चार वर्ष में डिजिटल लीडर राज्य के रूप में उभरा है।

राजस्थान की महिलाआें के लिए खुशखबरी, रक्षाबंधन के दिन रोडवेज बसाें में कर सकेंगी फ्री यात्रा

प्रदेश को डिजिटल राज्य के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने भामाशाह, ई-मित्र, आई-स्टार्ट, सीएम हेल्पलाइन जैसी अनेक योजनाएं शुरू की, जिनके माध्यम से प्रदेश के छह करोड़ निवासी प्रशासन के आधुनिक स्वरूप से लाभान्वित हुए हैं।

सत्ता पर काबिज रहने की कोशिश में जुटी भाजपा के सामने जातिगत समीकरणों को साधने की चुनौती

इन योजनाओं के जरिए मुख्यमंत्री ने डिजिटल गवर्नेंस की दुनिया में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसके कारण अपॉलिटिकल ने उन्हें अपनी प्रभावशाली हस्तियों की सूची में स्थान दिया। मुख्यमंत्री को राजस्थान में ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में हुए नवाचारों के लिए पूर्व में भी कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

एलडीसी परीक्षा में उमड़े अभ्यर्थी, साथ परीक्षा देने पहुंची दादी और पोती को देख आश्चर्यचकित हुए लोग

उन्हें कम्प्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा ई-रत्न ऑफ द ईयर, बिजनेस वल्र्ड द्वारा ई गवर्नेंस पर्सन ऑफ द ईयर और स्कॉच द्वारा चीफ मिनिस्टर ऑफ द ईयर जैसे पुरस्कारों सेे नवाजा गया है। हाल में, राजस्थान डिजिफेस्ट बीकानेर के दौरान भी न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी की ओर से श्रीमती राजे को ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सराहा गया।

आप भी चौंक जाएंगे जानकर, कई बार झगड़े करा चुका है कॉलेज का यह गेट