19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के तीन जिलों में शीतलहर का अलर्ट, जमने लगी ओस की बूंदें

Rajasthan Weather : राजस्थान में अब सर्दी के तेवर तीखे हो रहे हैं। शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। तीन जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Cold wave alert in three districts of Rajasthan

जयपुर। राजस्थान में अब सर्दी के तेवर तीखे हो रहे हैं। शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। तीन जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के भीलवाड़ा, कोटा और सीकर में शुक्रवार से शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ गई। मौसम विभाग ने अब रविवार तक शीतलहर चलने की चेतावनी दी है।

राज्य में 18 जगहों पर न्यूनतम तापतान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में दो डिग्री दर्ज किया गया है। यह सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। इसी प्रकार सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया किया। लगातार तापमान में गिरावट से खेतों की फसलों और उद्यानों में पेड़ पौधों पत्तों पर ओस की बूंदें जम गई।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में यहां सर्दी का 'थर्ड डिग्री' टॉर्चर जारी, छाया कोहरा, गिरी ओस

सूखी सर्दी का असर
किसानों के अनुसार जिले में इन दिनों सूखी सर्दी का असर बढ़ा है। उत्तर पूर्वी हवाएं चलने के कारण आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड रहेगी। सरसों व चना फसलों का अंकुरण बेहतर होगा। सब्जियों के लिए दिन में गर्मी व रात में ठंड फायदेमंद रहती है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में सबसे ठंडा हुआ शेखाखाटी, फतेहपुर में 2.4 डिग्री पहुंचा पारा

इन जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम
जगह : न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
भीलवाड़ा : 7.4
वनस्थली : 9
पिलानी(झुंझुनूं) : 8.1
सीकर : 8
कोटा : 8.5
बूंदी : 9.4
चित्तौडगढ़ : 8
डबोक : 8
चूरू : 5
श्रीगंगानगर : 8.9
धौलपुर : 8.6
नागौर : 8.2
अंता(बांरा) : 7.6
संगरिया।(हनुमानगढ़) : 6.8
जालौर : 7.7
करौली : 6.7