1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फतेहपुर में सीजन की सबसे सर्द रात, पारा शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज, गलनभरी सर्दी से जनजीवन अस्त व्यस्त

दिसंबर का आधा महीना बीतने के साथ ही अब कड़ाके की सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बीते दो दिनों से दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
फतेहपुर में सीजन की सबसे सर्द रात, पारा शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज, गलनभरी सर्दी से जनजीवन अस्त व्यस्त

,,फतेहपुर में सीजन की सबसे सर्द रात, पारा शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज, गलनभरी सर्दी से जनजीवन अस्त व्यस्त

Cold Winter: दिसंबर का आधा महीना बीतने के साथ ही अब कड़ाके की सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बीते दो दिनों से दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। राजधानी जयपुर में गलनभरी सर्दी से जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आया। साथ ही हल्का कोहरा छाया रहा। सर्दी से बचने के लिए लोग कई जतन करते नजर आए। जयपुर के अलावा फतेहपुर में बीती रात को सीजन की सबसे सर्द रात एक बार फिर दर्ज की गई। यहां पारा शून्य डिग्री दर्ज किया गया। इससे खेतों में बर्फ जमने के साथ ही कंपकंपाने वाली सर्दी रही।

यह भी पढ़े : जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा 2.9 करोड़ रुपए का सोना

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री तक गिरावट के साथ ही सर्दी के तेवर और तीखे होते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में सुबह और शाम चलने वाली ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन में बढ़ोतरी होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है। जयपुर मौसम केंद्र के प्रभारी आरएस शर्मा के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल शेखावाटी अंचल सबसे सर्द रहेगा।

चूरू व सीकर जिलों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किए जा रहे हैं। आगामी 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में और 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। बीती रात को प्रदेश में सबसे कम पारा फतेहपुर का शून्य, चूरू का पारा 1.3, जयपुर का 8.8, जैसलमेर का 9, श्रीगंगानगर का 6.9, बीकानेर का 8, जैसलमेर का 9 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में जयपुर के पारे में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।