पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि जयपुर शहर में पलायन कर अन्य जिलों और राज्यों से आ रहे दिहाड़ी मजदूरों के ठहरने और आवश्यक साम्रगी उपलब्ध करवाने के लिए अलग अलग थाना क्षेत्र में 45 शेल्ट होम बनाए हैं। शेल्टर होम पर प्रशासन की ओर से आवास, भोजन एवं पानी की व्यवस्था की गई हैं। शेल्टर होम में बाहरी राज्यों जिलों से पलायन कर आ रहे 2115 मजदूरों को ठहराया गया हैं।