जिला कलक्टर ने छगनलाल की इस संवदेनशीलता को सलाम करते हुए उन्हें हाथ जोड़कर धन्यवाद दिया और कहा कि यह संवेदनशीलता एक प्ररेणा है। संकट के समय जिस उदारता का परिचय देते हुए छगनलाल ने पाई-पाई की अपनी बचत में से मुख्यमंत्री राहत कोष कोविड 19 ( Covid-19 ) में 51 हजार रुपए का दान दिया है, यह एक दुर्लभ उदाहरण है। इससे अन्य लोगों को भी प्ररेणा मिलेगी। स्वयं के जीवन की कठिनाई के बावजूद इस संकट में उन्होंने अपने बारे में नहीं बल्कि समाज और देश के बारे में सोचा, इस भाव को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।