20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / कलक्टर ने ली डिपार्टमेंटल स्टोर संचालकों की मीटिंग, बोले- बिना बुकिंग भी डोर टू डोर शुरू करें आपूर्ति

कलक्टर ने ली डिपार्टमेंटल स्टोर संचालकों की मीटिंग, बोले- बिना बुकिंग भी डोर टू डोर शुरू करें आपूर्ति

लॉकडाउन ( Lockdown In Jaipur ) के दौरान आमजन को आ रही परेशानियों से निपटने के लिए जयपुर जिला कलक्टर डॉ.जोगाराम ( Jaipur Collector ) ने शहर के विभिन्न डिपार्टमेंटल स्टोर संचालकों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि वे बिना बुकिंग भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सामान की आपूर्ति करें और इसके लिए जल्द ही अपनी कार्ययोजना बताएं। ( Jaipur News )
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 30 Mar 2020, 1:53 AM IST

जयपुर
कोरोना ( Covid 19 ) के मद्देनजर लॉकडाउन ( Lockdown In Jaipur ) के दौरान आमजन को आ रही परेशानियों से निपटने के लिए जयपुर जिला कलक्टर डॉ.जोगाराम ( Jaipur Collector ) ने शहर के विभिन्न डिपार्टमेंटल स्टोर संचालकों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि वे बिना बुकिंग भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सामान की आपूर्ति करें और इसके लिए जल्द ही अपनी कार्ययोजना बताएं।

जनता को राहत देने के मुद्दों पर हुई चर्चा ( Jaipur News )

डॉ.जोगाराम ने रविवार को डीमार्ट, रिलायंस, बिग बाजार, ईजी-डे, मेट्रो मास, मिस्रीहोम, फार्मेसी आदि डिपार्टमेंटल स्टोर्स, ऑयल मिल एसोसिएशन, किराना एसोसिएशन, सरस डेयरी के प्रतिनिधियों की बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी डिपार्टमेंटल स्टोर संचालक अपने सामानों की घर-घर आपूर्ति प्रारम्भ करें। रिलायंस पहले ही अपनी वैन के जरिए डोर टू डोर सामान की आपूर्ति प्रारम्भ कर चुका है। उन्होेंने कहा कि बुकिंग एवं टेलीफोन पर सामान की आपूर्ति तो ये स्टोर पहले से ही करते रहे हैं लेकिन अब बिना बुकिंग भी अपने वाहन विभिन्न क्षेत्रों में अवस्थित करें ताकि आमजन जरूरत का सामान खरीद सके। कुछ स्टोर्स ने सॉफ्टवेयर में बदलाव कर एक-दो दिन में यह व्यवस्था सुनिश्चत करने की बात कही।


गेहूं के दाम और अधिकतम मात्रा निर्धारित

मीटिंग में यह भी जानकारी दी गई कि आटा मिल एफसीआई से गेहूं की खरीद कर आटे की आपूर्ति बाजार में कर सकेंगी। इसके लिए गेहूं के दाम और अधिकतम मात्रा निर्धारित कर दी गई है। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम इकबाल खान, द्वितीय पुरूषोत्तम शर्मा, तृतीय राजेन्द्र कविया, चतुर्थ अशोक कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह खबरें भी पढ़ें...

Corona से जूझ रहे भीलवाड़ा और झुंझुनू के कलेक्टरों की मदद करेंगे 10 RAS अफसर, आदेश जारी



जयपुर: चारदीवारी के अधिकतर इलाकों में कर्फ्यू के बीच खाने-पीने की चीजों की हुई किल्लत


Corona के मद्देनजर CM गहलोत ने टेलीफोन पर बात कर PM मोदी से मांगी मदद, जवाब में PM बोले...