
जयपुर। कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेप व हत्या मामले में बवाल लगातार बढ़ता जा रहा है। डॉक्टरों की ओर से लगातार जारी हड़ताल के कारण चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हो गई है। मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। सरकारी अस्पतालों में हालात बिगड़े हुए है। रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल का आज छठा दिन है। अस्पतालों में मरीजों के बिगड़ते हालात को देखते हुए आज सुबह चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने अस्पतालों का दौरा किया। चिकित्सा मंत्री खींवसर सबसे पहले एसएमएस अस्पताल पहुंचे। यहां पर उन्होंने ओपीडी के हालात देखें। इसके बाद वार्डों के हालात देखे। यहां पर मरीज अपने सामने मंत्री को देखकर बोले कि हमे इलाज को लेकर बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर मंत्री ने मरीजों से बात की।
आज रविवार का दिन होने के कारण ओपीडी दो घंटे की है। ऐसे में मंत्री के दौरे को देखकर ओपीडी में सीनियर डॉक्टर मरीजों को देखते रहे। हालांकि इस दौरान ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी रही। इमरजेंसी में भी आज सीनियर डॉक्टरों ने मरीजों को संभाला। लेकिन शनिवार को रेजीडेंट्स के साथ सीनियर डॉक्टर्स भी हड़ताल पर रहे। इसके अलावा कल शनिवार को निजी अस्पताल भी बंद रहे। लेकिन आज सिर्फ रेजीडेंट्स हड़ताल पर है। जिनकी हड़ताल का आज छठा दिन है।
इसके बाद चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह ने सेटेलाइट अस्पताल का दौरा किया। यहां पर मरीजों से इलाज को लेकर बात की। मंत्री ने अस्पताल में वार्डों में दौरा किया। इसके बाद ओपीडी में मरीजों को देखा कि उनको डॉक्टर देख पा रहे है या नहीं। मरीजों को दवा मिल पा रही है या नहीं। इस दौरान मरीजों ने मंत्री को बताया कि वह इलाज को लेकर परेशान हो रहे है।
इस पर चिकित्सा मंत्री ने डॉक्टर्स से कहा कि मरीजों के इलाज में किसी तरह से कोई कोताही नहीं बरती जाएं। मरीजों का सही तरीके से इलाज हो और दवा दी जाएं। खींवसर ने कहा कि कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या व रेप का मामला दुर्भाग्यपूर्ण है।
Updated on:
18 Aug 2024 11:50 am
Published on:
18 Aug 2024 11:49 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
